फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क में अंधी हुई बेटी ने पिता का कत्ल करवाया, साजिश बचने की

Mon, 12 Sep 2016 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
प्रेमी के लिए बेटी ने हेड कांस्टेबल पिता को मरवा दिया - फोटो : अमर उजाला
जिस पिता ने उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जब मोहब्बत हुई तो वे खटकने लगे। बेटी से बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने उनका कत्ल करवा दिया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
प्रेमी के लिए बेटी ने हेड कांस्टेबल पिता को मरवा दिया - फोटो : अमर उजाला
घटना पंजाब के गुरदासपुर की है। पुलिस उस समय हैरान रह गई, जब गांव बल्ल के हेड कांस्टेबल की कातिल उनकी अपनी बेटी ही निकली। पुलिस ने मामल सुलझाते हुए बेटी, उसके प्रेमी और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि गांव के बाहर डेरे पर रहने वाले हेड कांस्टेबल पलविंदर सिंह की गत 29 अगस्त की रात को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के शरीर पर तेजधार हथियारों के निशान मिले थे।
विज्ञापन

3 of 6
प्रेमी के लिए बेटी ने हेड कांस्टेबल पिता को मरवा दिया - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जसदीप सिंह एसएसपी गुरदासपुर ने पुलिस टीम का गठन करके कत्ल का मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। पुलिस टीम में एस.पी गुरदासपुर प्रदीप मलिक, डीएसपी एडी सिंह थानाध्यक्ष कुलवंत सिंह मान शामिल थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने मृतक की पत्नी परमजीत कौर, बेटी हरमीत कौर और पड़ोसियो से सख्ती से पूछताछ की गई। इस दौरान बेटी के साथ सख्ती बरती गई तो वह टूट गई और उसने कत्ल करना कबूल कर दिया।

4 of 6
प्रेमी के लिए बेटी ने हेड कांस्टेबल पिता को मरवा दिया - फोटो : अमर उजाला
डीएसपी ए.डी सिंह ने बताया कि मृतक हेड कांस्टेबल पलविंदर सिंह की बेटी हरमीत कौर के प्रेम संबंध गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र सेवा सिंह मुहल्ला करतार नगर जी.टी रोड बटाला के साथ थे। हरमीत गुरप्रीत से शादी करना चाहती थी, लेकिन पिता पलविंद्र सिंह उसका विरोध करता था। इस बात को लेकर कई बार घर में झगड़ा भी हुआ है। प्रेम विवाह में रोड़ा बनने पर हरमीत ने अपने प्रेमी संग मिलकर पिता की हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन

5 of 6
प्रेमी के लिए बेटी ने हेड कांस्टेबल पिता को मरवा दिया - फोटो : अमर उजाला
गत 29 अगस्त को उसने गुरप्रीत को रात को अपने घर पर बुलाया। गुरप्रीत अपने दोस्त मनजिंद्र को लेकर रात में उनके घर पहुंचा और बरामदे में सोए पलविंद्र के गले पर धारदार हथियार से हत्या कर दी। चिल्लाने की आवाज सुनकर पत्नी बाहर आई, इतने में दोनों दीवार फांदकर भाग चुके थे। इस दौरान मौजूद हरमीत ने खूब ए​क्टिंग की। जब भी पुलिस कुछ पूछती, आरोपियों को पकड़कर फांसी देने की बात करती।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रेमी के लिए बेटी ने हेड कांस्टेबल पिता को मरवा दिया - फोटो : अमर उजाला
डीएसपी ने बताया कि हरमीत की बातों से उन्हें शक हुआ और उसके साथ सख्ती बरती। हरमीत टूट गई और परत दर परत खुद ही कत्ल से पर्दा उठाती चली गई। उसने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के बारे में भी बताया। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए हरमीत कौर की निशानदेही पर उसके प्रेमी गुरप्रीत सिंह और मनजिंदर सिंह को गांव दोस्तपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें