भारतीय अपराध के इतिहास में कई बार रिश्तों को तार-तार करते हुए हत्या की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है। कई बार अपनों ने ही अपनों का कत्ल कर दिया, जिसमें रिश्तों की पहेली हर रोज़ नया मोड़ ले रही है।
विज्ञापन
2 of 7
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड में विनय प्रताप के सरेंडर करने के बाद एक बार फिर ट्विस्ट आ गया है। विनय ने पूछताछ में जहां अपने आप को बेकसूर बताया है, वहीं उसने पुलिस को बताया कि वह जगत को जानता ही नहीं है।
विज्ञापन
3 of 7
एकम हत्याकांड
पुलिस भी अभी जगत को लेकर अंधेेरे में है। हालांकि विनय ने मामले में बेकसूर होने संबंधी कई सबूत पुलिस को सौंपे है। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि विनय ने पुलिस की इन्वेस्टिगेशन ज्वाइन कर ली हैै।
4 of 7
एकम हत्याकांड
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विनय ने कहा है कि वह जगत के बारे में कुछ नहीं जानता है। जबकि इससे पहले एकम के पिता जसपाल सिंह ढिल्लों मीडिया को बता चुके हैं कि जगत विनय की एक महिला दोस्त का बेटा है। जबकि पुलिस जांच में विनय ने इस बात पर अज्ञानता जाहिर की है।
विज्ञापन
5 of 7
विनय ने पुलिस को सौंपी सीसीटीवी फुटेज
जानकारी के मुताबिक विनय ने पुलिस को सेक्टर-36 स्थित अपने घर की फुटेज मुहैया करवाई है। इसमें वह घर में ही दिख रहा है। इसके अलावा वह हत्या वाले दिन कहा था। इसके अलावा किन लोगों से उसकी मुलाकात हुई थी। इस बारे में उसने सारा ब्योरा पुलिस को मुहैया करवा दिया है।
विज्ञापन
6 of 7
एकम हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
विनय ने पुलिस को बताया कि सीरत ने मामले की जांच को गुमराह करने के लिए उसका नाम बताया था। उसने बताया कि उसका कई वर्षों से सीरत से कोई संबंध नहीं है। हालांकि पुलिस जांच में इस बात की भी पहले ही पुष्टि हो चुकी है कि एकम की हत्या वाले दिन सीरत ने मोबाइल से 21 कॉल की थी।
जिक्रयोग है कि 19 मार्च को फेज-3बी1 स्थित बीएमडब्ल्यू कार की पिछली सीट में सूटकेश में एकम का शव बरामद हुआ था। इस संबंध में पुलिस को एक ऑटो वाले ने सूचना दी थी। जबकि एकम के परिवार वालों ने पुलिस को एकम की हत्या के लिए उसकी पत्नी सीरत, साले विनय प्रताप सिंह व सास जसविंदर कौर पर केस दर्ज किया था।