फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल जूडो प्लेयर सुसाइड, पोस्टमार्टम में ऐसा खुलासा, जानकर मां-बाप सकते में

Thu, 21 Dec 2017 12:45 AM IST
अमित रुखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
Fatehabad News - फोटो : अमर उजाला
जूडो की नेशनल प्लेयर ने सुसाइड कर ली और सुसाइड नोट भी छोड़ा। अब पोस्टमार्टम में ऐसा खुलासा हुआ है, जिसे जानकर मां बाप चौंक गए।
विज्ञापन

2 of 5
Fatehabad News - फोटो : अमर उजाला
मामला फतेहाबाद का है। कैलाश नगर के किराए के मकान में रह रही नेशनल जूडो प्लेयर के सुसाइड केस में नया मोड़ आ गया है। शनिवार को सुसाइड के बाद पुलिस ने इतेफाकन मौत की कार्रवाई की थी, लेकिन अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला है कि जूडो प्लेयर गर्भवती थी। इसके बाद उसके पिता ने सिरसा के एक युवक पर दुष्कर्म करने और सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

3 of 5
नेशनल जूडो प्लेयर सुसाइड
मृतका के पिता का कहना है कि आरोपी ने छात्रा से संबंध बनाए, जब उसने शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इस वजह से उसकी बेटी ने सुसाइड कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया है कि उसकी बेटी नेशनल जूडो प्लेयर थी और फतेहाबाद के एक कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रही थी। पिछले कुछ महीने से पढ़ाई की वजह से वह गांव की बजाए फतेहाबाद के स्वामी नगर में किराये में रह रही थी।

4 of 5
नेशनल जूडो प्लेयर सुसाइड
पिता ने बताया कि उसके साथ मकान में उसकी सहेली भी रहती थी, लेकिन अब फिलहाल अकेली ही थी। शनिवार देर रात को उसने कमरे में चुन्नी से फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। पिता का आरोप है कि सुसाइड से पहले उसकी बेटी ने सिरसा के युवक अमन कुमार के पास फोन किया था। उसने फोन पर सुसाइड करने की बात अमन को बताई थी। इस बात का पता चलने पर अमन ने परिजनों के पास फोन किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेशनल जूडो प्लेयर सुसाइड
इसके बाद उसने ही पड़ोसियों को सूचना दी, जिसके बाद उन्होंने जूडो प्लेयर का कमरा खोला तो वह फांसी के फंदे से लटकी मिली। मृतका के पिता का आरोप है कि अमन का उसके घर आना जाना था। उसने उसकी बेटी से संबंध बनाए और फिर जब बेटी ने शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद ही उसने सुसाइड किया। वहीं सिटी थाना एसएचओ सुरेंद्र कम्बोज ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई की जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें