फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर झूलने से पहले लिखा 3 पेज का ऐसा सुसाइड नोट, बीवी के होश उड़ गए

Thu, 23 Nov 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाभा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
युवक ने फंदा लगाया
फंदा लगाने से पहले शख्स ने सुसाइड नोट लिखा और वो भी ऐसा कि पढ़कर बीवी के होश उड़ गए। अब उन्हें समझ ही नहीं आ रही कि वो क्या करें और क्या न करें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
युवक ने फंदा लगाया
मामला पंजाब के ना​भा का है। पीर खाना के पास एक शख्स ने ससुरालियों और पत्नी से तंग आकर सुसाइड कर लिया। मृतक का नाम हरजिंदर सिंह है और अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस को शव के पास 3 पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें मृतक हरजिंदर ने लिखा है कि उसकी शादी 7 दिसंबर 2012 को अमलोह की जशनदीप कौर के साथ हुई थी।
विज्ञापन

3 of 6
युवक ने फंदा लगाया
मृतक ने लिखा कि उसकी पत्नी के किसी के साथ नाजायज संबंध थे। वह अकसर घर में बहाने लगाकर उस लड़के से मिलने जाती थी। एक दिन उ सने उसे रंगे हाथों पकड़ भी लिया औरससुराल वालों को बताया, लेकिन ससुराल वालों ने उसी को बुरा भला कहा और जशनदीप को घर बुलाने पर दबाव डालने लगे। बेटे करनवीर को जान से मारने की धमकी से डरकर वो मजबूरन पत्नी जशनदीप को दोबारा घर ले आया।

4 of 6
युवक ने फंदा लगाया
मृतक ने लिखा कि वापिस आने के बाद हालात नहीं सुधरे और न ही पत्नी। मृतक ने लिखा कि करीब डेढ़ साल पहले पटियाला-चंडीगढ़ रोड पर बनूड़ के पास जो कैश वैन लुटी गई थी, उसमें मेरे ससुर और साले का हाथ था। जब मुझे इस बात के बारे में पता चला तो उन्होंने मेरी गर्दन पर चाकू रख कर, यह बात किसी को बताने पर मेरे माता पिता बेटे को जान से मारने की धमकियां दीं।
विज्ञापन

5 of 6
युवक ने फंदा लगाया
सुसाइड नोट में लिखा है कि 9 नवंबर 2017 को जसवंत सिंह और अन्य लोगों ने उसे गुरुद्वारा साहिब में बुलाया और 30 लाख रुपए मांगे। साथ ही धमकाया कि अगर उनकी लड़की को तंग किया तो वह किसी नाजायज काम में उसे फंसा देंगे। इसके बाद 11 नवंबर 2017 को उसे रोहटी पुल के पास बुलाया। यहां गुरमीत सिंह, सरबजीत सिंह छज्जु, गुरजीत कौर (सास), जोगिंदर सिंह, गलवटी भोणका, जोगिंदर बिचोला मौजूद थे। उनके हाथों में हथियार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
युवक ने फंदा लगाया
मृतक ने लिखा कि वे लोग उसे धमकाने लगे कि अगर उनकी लड़की को नहीं लेकर जाएगा, तो उसके बेटे को मार देंगे। उसके बेटे करनवीर को ससुराल वालों से खतरा है, उसे मेरे माता पिता के पास भेज दिया जाए। मेरा ससुर और साला मुझे 4 साल से आपने साथ काम करने के लिए तंग कर रहे हैं। मामले के बारे में एसएचओ करनैल सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें