तीन मासूम भाई बहन दो दिन से लापता थे, मां का रो-रोकर बुरा हाल था। तीसरे दिन तीनों के शव मिले, वो भी ऐसे हाल में तस्वीरें देख नहीं पाओगे।
विज्ञापन
2 of 6
मोरनी हिल्स में मिले तीन बच्चों के शव
मामला हरियाणा के कुरुक्षेत्र का है। मंगलवार को तीन बच्चों के शव खून से सने पंचकूला में मोरनी हिल्स की पहाड़ियों में मिले। मृतक बच्चे पेहोवा के गांव शेरगढ़ के थे और दो दिन से लापता थे। तीसरे दिन शव मिले, नाम थे समीर (11), सिमरन (8) और समर (4)। मरवाने वाला निकला बाप सोनू मलिक, वहीं तीनों बच्चों को गोली मारने वाला निकला चाचा जगदीप मलिक। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
3 of 6
मोरनी हिल्स में मिले तीन बच्चों के शव
पुलिस के मुताबिक तीनों बच्चों का पिता सोनू मलिक कैथल में फोटोग्राफी का काम करता है। वहीं उसका चचेरा भाई जगदीप कुरुक्षेत्र में ग्रेजुएशन कर रहा है। 19 नवंबर यानी रविवार सुबह करीब 10.30 बजे समीर (11), सिमरन (8) और समर (4) अपने घर से खेलने के लिए निकले थे। रास्ते से ही जगदीप उन्हें कार में बिठाकर मोरनी (पंचकूला) लाया और यहां उनके सिर में गोली मार दी।
4 of 6
मोरनी हिल्स में मिले तीन बच्चों के शव
हुआ यूं कि रविवार सुबह बच्चे खेलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वे दोपहर तक घर नहीं लौटे तो उनकी मां सुमन ने पड़ोसियों के साथ बच्चों की तलाश की। जब बच्चे नहीं मिले तो शाम को ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। रविवार शाम करीब 5.50 बजे तक आरोपी जगदीप तीनों बच्चों की हत्या करने के बाद अपनी स्विफ्ट कार से गांव लौट गया था।
विज्ञापन
5 of 6
मोरनी हिल्स में मिले तीन बच्चों के शव
बच्चों के गुम होने की खबर की जानकारी नहीं होने का बहाना बनाते हुए वह भी उनकी तलाश में जुट गया। वह पूरी रात ग्रामीणों के साथ गीता जयंती समारोह स्थल के अलावा दूसरी जगहों पर बच्चों को तलाश करता रहा। एसएचओ प्रतीक ने बताया कि ग्रामीणों से बातचीत के बाद उन्हें जगदीप पर शक हुआ। इस आधार पर उन्होंने सोमवार को उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की।
पूछताछ में जगदीप ने कबूल किया कि उसने तीनों बच्चों की हत्या का दी है और ऐसा करने के लिए उनके पिता सोनू मलिक ने कहा था। जगदीप ने बच्चों के शवों की निशानदेही भी कराई और बताया कि मोरनी के जंगलों में बच्चों के शव पड़े हैं। हत्यारोपी जगदीप की निशानदेही पर कुरुक्षेत्र पुलिस ने तीनों के शव मंगलवार को बरामद कर लिए। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने आरोपी पिता सोनू को भी दबोच लिया।