फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में एक और दरिंदगी, पहले बाप-बेटे का गला काटा फिर संवेदनशील अंगों पर किए कई वार

Tue, 16 May 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
बाप-बेटे की बेरहमी से गला रेतकर हत्या
रोहतक में 'निर्भया' कांड के कुछ ही दिन बाद एक और दिल-दहला देने वाली घटना हुई है। बाप-बेटे के मुंह पर तब तक पत्थर मारा गया जब तक वह मर नहीं गए, देखिए
विज्ञापन

2 of 7
बाप-बेटे की बेरहमी से गला रेतकर हत्या
रोहतक के बाहरी बाईपास स्थित चाय की दुकान में बदमाशों ने रविवार रात बाप-बेटे की हत्या कर दी। हत्या करने से पहले बदमाशों ने बाप-बेटे को बेहरमी से ईंट और रॉड से अधमरा किया। इसके बाद धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर की वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद में बदमाशों ने शव को खींचकर खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन

3 of 7
Double Murder in Rohtak
दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। हर तरफ खून के छींटे थे। यहां से पुलिस ने एक ईंट बरामद की। इसके अलावा मृतक अमित के पास से एक रॉड भी बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि देर रात आरोपियों ने दुकान पर आकर पहले तो दोनों के साथ ईंट और रॉड से मारपीट की।

4 of 7
Double Murder in Rohtak
बेसुध होने के बाद आरोपियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को खींचकर खेतों में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने दोनों के चेहरे पर पत्थर से वार करके उनके दांत भी तोड़ रखे थे। साथ ही अमित के संवेदनशील अंग पर भी कई वार किए गए हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Double Murder in Rohtak
पुलिस का मानना है कि आरोपी हत्या के इरादे से आए थे। दुकान से सामान चोरी नहीं किया गया है। पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे सोनू के बयान पर केस दर्ज किया है। सांपला थाना एसएचओ प्रवीण ने बताया कि अभी तक हत्या का कोई कारण सामने नहीं आया है। आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
Double Murder in Rohtak
गांव कारौर निवासी श्रीभगवान (50 वर्षीय) की रिंग रोड बाहरी बाईपास पर चाय की दुकान है। श्रीभगवान का छोटा बेटा अमित उर्फ कप्तान (25 वर्षीय) ऑटो चलाता था और रात को पिता के पास दुकान पर ही आ जाता था। गांव के पत्नी और बड़ा बेटा सोनू रहता था। सोमवार सुबह छह बजे दुकान से करीब सौ मीटर दूर खेत में राहगीरों ने दो लोगों के खून से लथपथ शव पड़े देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Double Murder in Rohtak
लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दो लोगों की हत्या की सूचना पर एसपी पंकज नैन टीम सहित मौके पर पहुंचे। लोगों ने मृतकों की शिनाख्त श्रीभगवान और उनके बेटे अमित उर्फ कप्तान के रूप में की। दोनों की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किए गए हैं। इसके अलावा सिर पर ईंट और रॉड से हमला किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें