रोहतक की 'निर्भया' का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी हैवानियत को देखकर हैरान है। शरीर पर 15 जगह चोट, मुंह की हड्डियां गायब जैसे कई बड़े खुलासे हुए हैं। देखिए
2 of 10
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
रोहतक में युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद आरोपी उसकी हत्या करते हुए पूरी तरह हैवानियत पर उतर आए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए खुलासे से यह जाहिर हो रहा है। आरोपियों ने युवती के शरीर पर करीब 15 स्थानों पर गहरी चोट मारी है। वहीं, उसके मुंह पर ईंट से इस तरह वार किए गए है कि उसकी नाक की हड्डियां तक टूटकर गायब हो गई।
3 of 10
हैवानियत का शिकार हुई सोनीपत की युवती
चिकित्सक युवती को नशीला पदार्थ पिलाए जाने की गहनता से जांच कर रहे हैं। इसके लिए शरीर के विभिन्न हिस्सों से 10 सैंपल लिए गए हैं। इतना ही नहीं युवती का डीएनए भी कराया जाएगा। इसके लिए भी पोस्टमार्टम के दौरान ही सैंपल लिए गए हैं।
4 of 10
हैवानियत का शिकार हुई सोनीपत की युवती
सोनीपत से युवती का अपहरण करने के बाद आरोपी कीर्ति नगर निवासी सुमित अपने साथी विकास के साथ उसे लेकर रोहतक पहुंचा था। वहां सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उन्होंने उसकी हत्या का षड्यंत्र रचा। इसके लिए युवती को नशीला पदार्थ भी पिलाया गया। बाद में युवक पूरी तरह से हैवान बन गए और इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
5 of 10
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
युवकों ने ईंट मारकर युवती को मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने उसके चेहरे व छाती पर दर्जनों प्रहार किए है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ है कि युवती के शरीर पर 15 जगह गंभीर चोट मारी गई हैं। अन्य स्थानों पर भी अंदरूनी चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
6 of 10
Rohtak gang rape
इसमें युवती का चेहरा तो पूरी तरह से विकृत कर दिया गया। युवती की नाक की हड्डी का कहीं पता नहीं है। इसके साथ ही कान, आंख, नाक, मुंह, होंठ व जीभ को इस कदर विकृत किया गया कि उसे पहचाना ही न जा सके।
7 of 10
Rohtak gang rape
नशीला पदार्थ पिलाने की गहन जांच
युवती को नशीला पदार्थ पिलाने की बात कही गई है। इसकी जांच के लिए युवती के शरीर के विभिन्न हिस्सों से 10 सैंपल लिए गए हैं। इसके लिए किडनी से भी सैंपल लिया गया है। जिससे साबित किया जा सके कि घिनौनी वारदात से पहले उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेसुध किया गया है।
8 of 10
Rohtak gang rape
युवती का कराया जाएगा डीएनए टेस्ट
पुलिस युवती के शव का डीएनए टेस्ट भी कराएगी। इसके लिए पोस्टमार्टम के दौरान ही चिकित्सकों की टीम ने सैंपल लेकर पुलिस को सौंप दिए हैं। इन्हें लैब भेजकर डीएनए कराया जाएगा, जिससे आरोपियों पर दोष पूरी तरह से साबित कर उन्हें सजा दिलाई जा सके।
9 of 10
Rohtak gang rape
सिर के साथ ही संवेदनशील अंगों के बाल भी नोंचे
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि युवती से दंरिदगी के दौरान उसके सिर ही नहीं बल्कि अन्य संवेदनशील अंगों के बाल भी नोंचे गए है। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवती के साथ घटना को अंजाम देते हुए पूरी तरह से जघन्यता की गई है।
पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त ईंट को किया बरामद
आरोपियों ने जिस ईंट से युवती के पूरे शरीर को विकृत किया था पुलिस ने उसे भी मौके से बरामद कर लिया है। पुलिस ने ईंट को भी जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने दावा किया कि आरोपियों ने मौके पर ही वारदात को अंजाम दिया था और फिर शव को छोड़कर वहां से भाग निकले।