पत्नी की करतूतों से इतना दुखी हुआ कि 6 साल के बच्चे का ख्याल भी नहीं आया और मां समेत जानलेवा कदम उठा लिया। बेहद दर्दनाक मौत हुई। तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 5
जालंधर में मां बेटे ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड की
- फोटो : अमर उजाला
जालंधर के राम नगर फाटक के पास दोनों मां-बेटे ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। महिला की पहचान तृप्ता सहदेव और बेटे की पहचान रमन सहदेव पुत्र स्व. राजिंदर सहदेव निवासी किशनपुरा के रूप में हुई है। जीजा वरिन्द्र कुमार ने आरोप लगाया कि अपनी पत्नी से दुखी होकर उनके साले रमन व सास तृप्ता ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
3 of 5
जालंधर में मां बेटे ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड की
- फोटो : अमर उजाला
वरिन्द्र कुमार के मुताबिक पिछले काफी समय से उसका साला रमन मानसिक रूप से परेशान था क्योंकि उसकी पत्नी मकान अपने नाम करवाने के लिए उस पर दबाव बनाती थी। कई बार पंचायती राजीनामे हुए लेकिन मोनिका उसे परेशान करती रही। पहले भी रमन ने खुदकुशी का प्रयास किया था मगर उसे बचा लिया गया।
4 of 5
जालंधर में मां बेटे ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड की
- फोटो : अमर उजाला
थाना नम्बर 3 में भी मोनिका के खिलाफ शिकायत दी गई थी। कुछ दिन पहले रमन के ससुरालियों द्वारा उससे मारपीट की थी, जिससे होकर उसने और उसकी मां ने ट्रेन के आगे कूद कर खुदकुशी कर ली। मृतक रमन का 6 साल का बेटा भी है। पता चला है कि देर मृतक की पत्नी मोनिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जालंधर में मां बेटे ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड की
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मां और बेटा दोनों पहले फाटक के किनारे बैठे थे। जब ट्रेन आई तो दोनों मां और बेटा एक साथ उसके आगे कूद गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों के शव रेलवे लाइनों पर बुरी तरह से कटे हुए बिखरे पड़े थे। शवों के टुकड़ों को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।