फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी के पैसे न मिले तो युवक ने मार डाला सुपरवाइजर का बेटा, यूं रची साजिश

Sat, 18 Feb 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
मजदूरी के पैसे नहीं मिले तो सुपरवाइजर के बेटे को मार डाला - फोटो : अमर उजाला
मजदूरी के पैसे नही मिला तो एक युवक हैवान बन गया। बड़ी चालाकी से उसने सुपरवाइजर के बेटा का खून किया और फरार हो गया, देखिए पूरा मामला...
विज्ञापन

2 of 6
मजदूरी के पैसे नहीं मिले तो सुपरवाइजर के बेटे को मार डाला
मामला हरियाणा के पानीपत का है, जहां गोहाना रोड स्थित एक राइस मिल में एक मजदूर ने बुधवार रात अपने ही सुपरवाइजर के 12 साल के बेटे की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को चादर से ढंकने के बाद कमरे में ताला लगाकर आरोपी भाग गया। बताया जा रहा है कि मजदूर का सुपरवाइजर से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। वीरवार की शाम को मासूम को अपने पिता के साथ बिहार जाना था।
विज्ञापन

3 of 6
मजदूरी के पैसे नहीं मिले तो सुपरवाइजर के बेटे को मार डाला
पुलिस के अनुसार बिहार के बेगू सराय जिले के मूल निवासी धर्मदेव अपने दो बच्चों के साथ गोहाना रोड स्थित एक राइस मिल में रहता है। वह मिल में सुपरवाइजर है। उसके पास हीरा नाम का व्यक्ति भी काम करता है। पुलिस के अनुसार धर्मदेव को हीरा के 13-14 हजार रुपये देने थे। इसके लिए उसने हीरा को दो दिन का समय दिया था। धर्मदेव के अनुसार, बुधवार को उसका 12 वर्षीय बेटा अमित मिल के अंदर ही खेल रहा था। शाम को जब वह कमरे पर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। देर रात को हीरा भी गायब हो गया। 

4 of 6
मजदूरी के पैसे नहीं मिले तो सुपरवाइजर के बेटे को मार डाला
इससे धर्मदेव को शक हुआ। उसने हीरा के कमरे में जाकर देखा तो दरवाजे पर ताला लगा था। धर्मदेव ने इस बारे में थाना माडल टाउन पुलिस को सूचना दी। देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने हीरा के 28 नंबर कमरे का ताला तोड़ा तो अंदर अमित का शव तख्त पर पड़ा मिला। इसे देखकर पिता बेहोश हो गया। पुलिस के अनुसार, हत्यारे ने रस्सी से गला घोंटते समय बच्चे के मुंह में कपड़ा भी ठूंस दिया था। इससे अमित की आवाज बाहर तक नहीं आ सकी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को मौके से हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी मिली है। 
विज्ञापन

5 of 6
मजदूरी के पैसे नहीं मिले तो सुपरवाइजर के बेटे को मार डाला
आरोपी की नहीं है कोई पहचान, क्रिकेट के शौकीन बच्चे से बना ली थी नजदीकी
मासूम बच्चे की गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपी हीरा की कोई पहचान नहीं है। कुछ दिन पहले ही धर्मदेव के पास काम करने आया था। खाना-पीना भी धर्मदेव के पास करता था। इस दौरान उसने बच्चे के साथ नजदीकी बना ली। बताया जा रहा है कि इस वजह से अमित आरोपी हीरा को चाचा बोलने लगा था। बताया जा रहा है कि हीरा एक महीने से काम नहीं कर रहा था। वह इस दौरान अमित को राइस मिल में अन्य बच्चों के साथ क्रिकेट खिलाता था। अमित को क्रिकेट खेलने का बहुत शौक था। आरोपी हीरा मासूम अमित के लिए चार बॉल और तीन बैट भी लेकर आया था। लेकिन, अमित को क्या पता था कि जिसे वह चाचा बोल रहा है, वही एक दिन उसकी जान ले लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मजदूरी के पैसे नहीं मिले तो सुपरवाइजर के बेटे को मार डाला
पुलिस को गोहाना रोड स्थित एक राइस मिल में बच्चे की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने पिता के बयान के आधार पर आरोपी हीरा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ने पैसे के लेनदेन के चलते वारदात को अंजाम दिया है। उसकी तलाश की जा रही है। 
अमित शर्मा, प्रभारी, थाना माडल टाउन, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें