फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: नेशनल हाइवे पर दो टुकड़ों में बंटी बस, 4 लोगों की मौत

Sat, 18 Feb 2017 09:24 AM IST
प्रवीण शर्मा/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
रेवाड़ी में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
हरियाणा के रेवाड़ी से बड़ी खबर। यहां नेशनल हाइवे पर एक बस हादसे के बाद दो टुकड़ों में बंट गई और चार लोगों की जान चली गई। देखिए हादसे की तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
रेवाड़ी में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर स्थित सालावास गांव के समीप ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में जयपुर से दिल्ली जा रही एक बस असंतुलित होकर दूसरे ट्राले में जा भिड़ी। भिडंत इतनी जबरदस्त थी बस बीच में से दो फाड़ गई। दुर्घटना में बस सवार तीन यात्रियों सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 घायल हो गए। हादसे के समय साइकिल पर जा रहा संगवाड़ी गांव निवासी मोहन (50) की बस की चपेट में आ गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

 
विज्ञापन

3 of 6
रेवाड़ी में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान की राजधानी जयपुर से सवारियों से भरी एक बस दिल्ली की ओर जा रही थी। करीब एक बजे सालावास कट के समीप आगे चल रहे ट्रॉले को ओवरटेक करने के प्रयास में बस असंतुलित होकर दूसरे ट्रॉले में जा घुसी। भीषण भिडंत के बाद बस बीच में से दो फाड़ होकर पलट गई। बस के पलटते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। कई सवारियां बस से उछलकर बाहर आकर गिरी।

 

4 of 6
रेवाड़ी में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक व्यक्ति बस से करीब 20 फीट जाकर गिरा, जिसकी दोनों आंखें बाहर निकली हुई थी। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के गांवों से लोग मदद के लिए दौड़े आए। लोगों ने बचाव अभियान चलाते हुए सवारियों को अस्पताल तक पहुंचाया। पुलिस को भी सूचना दे दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

 
विज्ञापन

5 of 6
रेवाड़ी में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भयानक था कि एक घंटे तक कोई कुछ भी नहीं समझ सका। घायल और मृतक सड़कों पर पड़े थे। कई के शरीर खून से लथपथ था। सभी लोग बस घायलों को पहुंचाने में लगे थे। एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही लोग अपने-अपने निजी वाहनों से इन्हें अस्पताल तक पहुंचाने में लगे रहे। घायलों को रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रेवाड़ी में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
बताया जा रहा है कि संगवाड़ी गांव निवासी मोहन एवं दिल्ली निवासी हसीना को अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि सात को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां दो और लोगों की मौत हो गई। हादसे में जयपुर निवासी राजेंद्र, हेमराज व चौथमल, बिहार निवासी सैनिक, राजाबाबू, सोमनाराम, मुकुंद, देवेंद्र, गनौरी, दिल्ली निवासी नोशेरखां, दलीना एवं कसीर तथा कोटपूतली निवासी सूंडराम और विद्यादेवी सहित 19 घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें