चंडीगढ़ में मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
इंजन से निकलने लगा धुआं, वहीं छोड़नी पड़ी कार
क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सतविंदर दुहन और उनकी टीम आरोपी को मुरथल से गिरफ्तार करके लेकर आई। सुबह 10:26 बजे आरोपी को पकड़ने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिसकर्मियों को देखते ही आरोपी ने तेज रफ्तार में कार भगाने की कोशिश की और सामने खड़ी स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार से धुआं उठने लगा और इंजन बंद हो गया। सूत्रों के अनुसार, आरोपी की कार दोबारा स्टार्ट नहीं हुई, जिसके चलते पुलिस को वहीं छोड़कर लौटना पड़ा।