चंडीगढ़ में बीच बाजार कत्ल किए गए युवक के परिजनों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया, तब जाकर पुलिस ने 7 आरोपी पकड़े। मुख्य आरोपी पर सस्पेंस है।
विज्ञापन
2 of 7
chandigarh murder
पकड़े गए 7 आरोपियों में से चार आरोपी नाबालिग हैं। बाकी की पहचान सेक्टर-25 निवासी कुलदीप उर्फ आशु, विकास और विशाल के रूप में हुई है। डीएसपी ने बताया कि कुछ दिन पहले विकास और कुलदीप के बीच मारपीट हुई थी। इसके बाद गंभीर हालत में कुलदीप को पीजीआई में भर्ती करवाया गया था।
विज्ञापन
3 of 7
chandigarh murder
इसके बाद पुलिस ने आरोपी विकास को भी गिरफ्तार कर जुवेनाइल होम भेज दिया था। उसी झगड़े का बदला लेने के लिए आरोपियों ने बुधवार शाम को विकास पर हमला किया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। विकास का शव अभी भी पीजीआई की मोर्चरी में ही रखा हुआ है।
4 of 7
chandigarh murder
वहीं विकास के परिजनों का कहना है कि इलाके में शराब बेचने वाले के बेटे रोहित को पुलिस ने नहीं पकड़ा है, जबकि हत्या का मुख्य दोषी रोहित ही है। उसी ने विकास को चाकू मारे। परिजनों का कहना है कि जब तक पुलिस रोहित को गिरफ्तार नहीं करेगी, वे विकास के शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
5 of 7
chandigarh murder
जबकि पुलिस का कहना है कि रोहित झगड़े में शामिल ही नहीं था। वीरवार सुबह विकास के गुस्साए परिजनों व सेक्टर-25 के लोगों ने सेक्टर-24 के चौक पर यूटी पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक प्रदर्शन जारी रहा। इससे दक्षिण मार्ग पर जबरदस्त जाम लग गया।
पुलिस को नाराज लोगों को समझाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। जब पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का पक्का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए व जाम खोला। लोगों की शिकायत थी कि इलाके सरेआम शराब की गैरकानूनी रूप से बिक्री होती है।
murder in market, cctcv footage
- फोटो : cctv footage
पुलिस को भी पता है, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कुछ नहीं करता। लोगों का आरोप है कि सेक्टर-25 में शराब तस्करी करने वालों के गैंग बने हुए हैं। आए दिन कॉलोनी में एक-दूसरे पर हमले होते रहते हैं। इससे पहले भी मौत इलाके में झगड़े हो चुके हैं।