महिला ने 6 फीट के पति को मारकर ढाई फीट के सूटकेस में पैक करके बीएमडब्ल्यू में छिपा दिया था। मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है, देखिए।
विज्ञापन
2 of 14
Mohali murder
मामला पंजाब के मोहाली का है। मार्च 2017 में यह हत्याकांड अंजाम दिया गया था। करीब चार महीने पुराने एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड में आखिर वीरवार को मटौर थाना पुलिस ने अदालत में चार्जशीट फाइल कर दी। अदालत में पुलिस की कहानी कमजोर न पड़े। इसके लिए 55 गवाह रखे गए हैं। वहीं, मामले में एकम सिंह ढिल्लों की पत्नी सीरत को मुख्य आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
3 of 14
मोहाली में पति को मारकर सूटकेस में पैक किया
सीरत पर हत्या करने, सबूतों को मिटाने व अवैध हथियार रखने के आरोप हैं। जबकि मामले में सीरत की मां जसविंदर कौर, भाई विनय प्रताप सिंह व अन्य आरोपी जगत पर भी आपराधिक साजिश रचने के आरोप है। जिक्रयोग है कि एकम सिंह ढिल्लों का शव 19 मार्च को पुलिस ने फेज-3बी1 स्थित बीएमडब्ल्यू कार की बैक सीट पर सूटकेस से बरामद किया था। पुलिस को एक ऑटो वालों ने इसकी खबर दी थी।
4 of 14
12 साल के बेटे ने खोली हत्या की पोल
- फोटो : अमर उजाला
खबर मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और एकम की पत्नी, उसके भाई और मां पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने मर्डर के 87 दिन बाद कोर्ट में चार्जशीट दायर की, जो 400 पेज से अधिक की है। सूत्रों के अनुसार, सीरत के खिलाफ पुलिस ने काफी सबूत जुटाए हैं। आने वाले समय में पुलिस इस मामले में एक सप्लीमेंट्री चालान भी पेश करेगी।
विज्ञापन
5 of 14
अब सीरत का लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाएगी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सप्लीमेंट्री चालान उस समय पेश किया जाएगा, जब पुलिस को हत्या में प्रयोग किए गए हथियार की फोरेंसिक रिपोर्ट, एकम सिंह की विसरा रिपोर्ट मिल जाएगी। पुलिस द्वारा मामले में 55 गवाह बनाए गए हैं। इनमें आटो चालक तुल बहादुर भी शामिल हैं, जिसने फेज-3बी1 स्थित सीरत को 19 मार्च को कार की पिछली सीट पर सूटकेस में शव रखते देखा था। वहां पर सीरत का परिवार किराये पर रह रहा था।
विज्ञापन
6 of 14
करोड़ों के सिटरस स्कैम का आरोपी था एकम
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा सीरत की नौकरानी, गुरुद्वारा अंब साहिब के दो सेवादार भी गवाह बनाए गए हैं। उस मोबाइल शॉप के मालिक को भी गवाह बनाया गया है। हत्या के बाद जहां से सीरत ने मोबाइल फोन खरीदा था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सीरत की मां जसविंदर सिंह व भाई विनय प्रताप से पुलिस की स्पेशल टीम ने पूछताछ की थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें जाने दिया था। हालांकि आरोपी में उनका भी नाम था।
विज्ञापन
7 of 14
Mohali murder
- फोटो : अमर उजाला
मोहाली के फेस-3 बी में 18 मार्च 2017 यह वारदात अंजाम दी गई। मामला 19 मार्च 2017 सुबह करीब आठ बजे सामने आया। मृतक का नाम एकम ढिल्लों है, जबकि उसकी पत्नी सीरत कौर मामले की मुख्य आरोपी है। सीरत कौर कांग्रेस के पूर्व विधायक इंद्र सिंह मोफर की भतीजी हैं। उस पर पति को मारने, फिर उसे सूटकेस में पैक करके शव को ठिकाने लगाने के आरोप हैं।
8 of 14
Mohali murder
गन बरामद कीः हत्या किए जाने के पीछे का कारण झगड़ा बताया जा रहा है। एसपी सिटी पीएस पंडाल ने बताया कि हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में एकम की पत्नी सीरत को गिरफ्तार कर लिया गया। मृतक के भाई दर्शन सिंह ढिल्लों की शिकायत पर सीरत, सास जसविंदर कौर बराड़ और साला विनय बराड़ पर हत्या, आर्म्स एक्ट, हत्या कर सबूत मिटाने की धारा में मामला दर्ज किया गया। मौके से 9 एमएम का माउजर गन भी बरामद किया है।
9 of 14
Mohali murder
एसपी सिटी ने बताया कि सीरत ने पूछताछ के दौरान कई खुलासे किये। उसने बताया कि एकम ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जसपाल सिंह ढिल्लों का बेटा है। एकम 18 मार्च की रात शराब पीकर घर आया, जिसके बाद दोनों में बहस हो गई और हाथापाई भी हुई। इसके बाद सीरत ने अपनी लाइसेंसी माउजर गन से गोली मार दी। जबकि एकम के भाई दर्शन ने बताया कि मरने से आठ माह पहले एकम ने शराब पीनी छोड़ दी थी।
10 of 14
Mohali murder
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी ने बताया कि मामले में मृतक एकम के पिता से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि शादी के बाद से एकम ढिल्लों माता-पिता से अलग पत्नी, बच्चों और सास के साथ रह रहा था। एकम शनिवार रात घर पर आया था और काफी परेशान था। सभी लोगों ने मिलकर खाना खाया था। इस बीच एकम ने बताया था कि पत्नी उसे प्रताड़ित करती है। घर में क्लेश होने के कारण वह परेशान था।
11 of 14
चंडीगढ़ में किया गया अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
पिता और भाई ने बताया कि परिजनों ने बताया कि एकम पहले असम में नौकरी करता था। पत्नी ने वह नौकरी छुड़वा दी थी। इसके बाद वह चंडीगढ़ स्थित एक होटल में काम करने लगा था, लेकिन पत्नी ने वह भी छुड़वा दिया। उसके बाद वह बी-वन में रहने लगा था। एकम इस बात को लेकर काफी परेशान था और रोने लगा था। यह कहकर एकम अपने घर के लिए वहां से निकल गया था।
12 of 14
12 साल के बेटे ने खोली हत्या की पोल
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी ने बताया कि एकम की बुआ जसबीर कौर ने कहा कि सीरत काफी शराब पीती थी और एकम को तंग करती थी। सीरत ने जो हरकत की है, इसके लिए उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। पता चला है कि सीरत की अपने भाई से नहीं बनती थी, इसके बाद मामा ने ही सीरत की शादी करवाई थी। सीरत के पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद मामा अजीत इंदर सिंह मोफर ने ही सीरत को पाला और एकम से शादी करवाई।
13 of 14
Mohali murder
सीरत 19 मार्च की सुबह अपनी मां के साथ सूटकेस को कार में रख रही थी, लेकिन सूटकेस भारी होने के कारण मुश्किल हो रही थी। सीरत ने एक ऑटो वाले को सहयोग के लिए बुलाया। तीनों मिलकर बैग कार में रख रहे थे कि ऑटो चालक के हाथ में खून लग गया। इसके बाद वह मौके से चला गया और फेज-3बी1 की मार्केट में खड़ी पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मी को इस बारे में बताया।
पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, तब तक सीरत और उसकी मां वहां से फरार हो चुकी थीं। इसके बाद पुलिस ने मृतक के भाई और पिता की मौजूदगी में गाड़ी खोली। इस दौरान कार में खून फैला हुआ था। पुलिस ने अटैची को बाहर निकाला और उसे खोलकर चेक किया तो उसमें से ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जसपाल सिंह ढिल्लों के बेटे एकम (40) का शव बरामद हुआ।