फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप करके अश्लील फोटो खींच पति को भेज दिए, फिर जो हुआ...महिला की जिंदगी बर्बाद

Wed, 10 Jan 2018 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 2
rape victim
दो युवकों ने पहले रेप किया, फिर अश्लील फोटो खींचकर पति को भेज दिए। उसके बाद पति ने जो किया, महिला की जिंदगी बर्बाद हो गई। मामला पंजाब के मोगा का है।

जिले के एक गांव की महिला ने दो युवकों पर दुराचार करने और मोबाइल से उसकी फोटो खींचकर उसके पति को भेजने का आरोप लगाया है। पति ने फोटो मिलने पर महिला को घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि वह 25 अक्तूबर 2017 को किसी काम से बाघापुराना गई थी।

आरोपी जगसीर सिंह अपने साथ मोटरसाइकिल पर बैठाकर एक मोटर पर ले गया और रास्ते में उसने अपने साथी सिमरजीत सिंह को भी साथ ले लिया। मोटर पर दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुराचार किया और कहा कि यदि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। इस दौरान जगसीर सिंह ने अपने मोबाइल फोन से अश्लील फोटो भी खींच ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डर के मारे किसी को नहीं बताया

2 of 2
rape victim
महिला ने कहा कि वह बहुत डर गई थी और अपनी और परिजनों की इज्जत को लेकर चुप रही। डर के मारे किसी को नहीं बताया। महिला ने बताया कि उसकी शादी 12 दिसंबर 2017 को फरीदकोट जिले के एक गांव में हुई थी। आरोपी मुझे इसके बाद भी तंग परेशान करते रहे।

जब मैंने उनकी कोई बात न सुनी, तो उन्होंने मोटर पर खींची गई तस्वीरें मेरे पति को भेज दी। इस कारण पति ने मुझे अपने पास रखने से इनकार कर दिया और घर से निकाल दिया। महिला ने बताया कि अब मायके में रहने के लिए मजबूर हूं। महिला ने बताया कि घटना की जानकारी मायके और पुलिस को दी।

बाघापुराना पुलिस आरोपी जगसीर सिंह और सिमरजीत सिंह के खिलाफ दुराचार और जान से मारने की धमकियां देने का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच कर रहीं सहायक थानेदार चरनजीत कौर ने बताया कि मंगलवार को पीड़ित महिला का सिविल अस्पताल मोगा से मेडिकल चेकअप करवाया गया।

डाक्टरों ने रिपोर्ट जांच के लिए लैबोरेटरी भेज दी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को काबू करने के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें