देश में आतंक का पर्याय बने भीड़तंत्र का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें दो लोगों की जान पर बन गई थी। भीड़ ने एक युवक और युवती को पेड़ से बांधकर लातों और घूंसों से पीटा।
विज्ञापन
2 of 6
युवक और युवती को बांधकर पीटा
घटना हरियाणा के फतेहाबाद की है। गांव धांगड़ में युवक और उसकी भांजी को भीड़ ने प्रेमी-प्रेमिका समझकर पेड़ से बांधकर पीटा। पीटते हुए दोनों का वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
mob-lynching
अस्पताल में उपचाराधीन पृथ्वी सिंह ने सोमवार को बताया कि वह अपने जीजा के घर आया था। रविवार दोपहर उसके जीजा और बहन काम से गये हुए थे और वह आंगन में चारपाई पर बैठा अपनी भांजी से बात कर रहा था। तभी कुछ युवकों की भीड़ वहां आ गई। उन्हें प्रेमी- प्रेमिका बताकर पीटने लगी।
4 of 6
girl beaten
युवक ने बताया कि उन्होंने सफाई देनी चाही मगर कोई सुनने को तैयार ही नहीं हुआ। वे रहम की गुहार करते रहे और उन्हें सच्चाई बताते रहे मगर किसी ने नहीं सुना। पीटने लगे और वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। बाद में गांव के अन्य लोगों ने उन्हें छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
5 of 6
mob lynching
दूसरी ओर, इस घटना को पुलिस ने बड़े ही साधारण तरीके से लिया है। सदर थाना एसएचओ रूपेश चौधरी ने बताया कि अस्पताल से रुक्का आया था। वहां हमें पीड़ित युवक मिला। उसकी शिकायत पर हमने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
उधर पीड़ित का कहना है कि आषाढ़ और सांवन के महीने में बहनों के घर जाने की कौथली ले जाने की परंपराएं हैं। लोग अपनी बहन, भांजियों को साथ लेकर जाते हैं। कौथली लाते हैं। ऐसे में भीड़ का बिना सोचे समझे हमला करने का यह रवैया खतरनाक है।