आग इतनी भयानक थी कि फायर ब्रिगेड को डेराबस्सी से लेकर नंगल तक से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगवानी पड़ीं। आग बुझाने में मोहाली से तीन, खरड़ से दो, डेराबस्सी से एक, जीरकपुर से एक बड़ी गाड़ी और एक जीप, चंडीगढ़, एनएफएल, एयरफोर्स स्टेशन, चमकौर साहिब और रोपड़ से एक-एक गाड़ी मंगानी पड़ी। जानकारी के अनुसार फैक्टरी में आग लगने के बाद अंदर काम कर रहे मजदूर अंदर फंस गए। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने अंदर से पांच लोगों को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इनमें से दो का इलाज जीएमसीएच-32 और तीन का इलाज मोहाली के सिविल अस्पताल में चल रहा है।