पंजाब के कस्बा भीखी में बुधवार की दोपहर डेरा राधा स्वामी के नजदीक तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी की ओवरटेक करते समय ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे मेंसात व्यक्तियों की मौत हो गई है और सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
2 of 6
Accident
मृतकों तीन महिलाएं, दो बच्चे व दो मर्द शामिल थे। सभी चंडीगढ़ से साथ लगते नवां गांव, कांसल कालोनी व काइम वाला के वासी थे और राजस्थान के गूगामेड़ी बागड़ यात्रा के लिए बनी पीर की दरबार पर मथा टेकने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
3 of 6
Accident
हादसा में इनोवा गाड़ी चकनाचूर हो गई। गाड़ी में 14 व्यक्ति सवार थे। सभी लेबर व टैक्सी चलाने आदि का कारोबार करते थे। एसएसपी परमबीर सिंह परमार, एसडीएम लतीफ अहमद, सिविल सर्जन डा. सुनील पाठक आदि प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। नवां गांव निवासी अनिल कुमार अपनी इनोवा गाड़ी किराए के लिए चलाता था।
4 of 6
Accident
बुधवार की सुबह वह अपने पारिवारिक सदस्यों को साथ लेकर राजस्थान के गूगामेड़ी बागड़ यात्रा पर माथा टेकने के लिए जा रहा था। मानसा के गांव भीखी के डेरा राधास्वामी के नजदीक जब उनकी इनोवा गाड़ी रोडवेज की बस को ओवरटेक करने लगी। रफ्तार अधिक होने के चलते इनोवा सामने आ रहे ट्रक के नीचे घुस गई।
विज्ञापन
5 of 6
Accident
ट्रक नीचे आकर इनोवा गाड़ी काफी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक अनिल कुमार, उसके पिता प्रताप सिंह, भाभी आरती, भतीजा रीतिक (10), हरी सिंह, प्रताप सिंह की पत्नी विद्या व हरी सिंह के एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई। वहीं रोहित कुमार, बिंद्र कुमार, बिंद्रा रानी, अजय कुमार, चंद्र भान व लक्ष्मी देवी, विद्या देवी घायल हो गए।
सभी घायलों सिविल अस्पताल मानसा में दाखिल करवाया गया, बाद सभी को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। थाना भीखी के मुखी परमजीत सिंह ने बताया कि ट्रक चालक मौके पर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।