हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की बेहरमी से हत्या कर दी गई। आरोपी सिर्फ उन्हे ही मारने आए थे, देखिए मौके की तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 8
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
हर्षिता दहिया की चमराड़ा व काकोदा के बीच गोली मारकर हत्या कर दी। उसे पांच से छह गोलियां मारी गईं। हर्षिता चमराड़ा गांव में कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर अपने साथियों के साथ कार से वापस जा रही थी।
विज्ञापन
3 of 8
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
मूल रूप से सोनीपत के गांव नाहरा-नाहरी निवासी हरियाणवी गायिका एवं डांसर हर्षिता दहिया (23) नरेला, दिल्ली में अपनी मौसी के घर रहती थी। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार को चमराड़ा गांव में किसान मिशन कार्यक्रम में प्रस्तुति देने आई हुई थी और शाम करीब चार बजे आई-10 कार में अपने ड्राइवर दो अन्य सहयोगियों के साथ वापस जा रही थी।
4 of 8
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
उनकी कार जैसे ही चमराड़ा गांव से काकोदा की तरफ चली तो पीछे से काले रंग की फोर्ड फिगो गाड़ी आई और उनकी गाड़ी के आगे खड़ी हो गई।
विज्ञापन
5 of 8
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
बदमाशों ने ड्राइवर, सहयोगी लड़के संजीव निवासी गुमड़ व निशा निवासी बल्लभगढ़ को नीचे उतार दिया और गाड़ी की पिछली सीट पर बैठी हर्षिता पर ताबड़-तोड़ फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
6 of 8
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
हमलावरों ने उसकी कनपटी और गर्दन में पांच से छह गोलियां मारीं। हर्षिता की मौके पर मौत हो गई। हत्यारोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
7 of 8
Haryanvi singer Harshita Dahiya
वारदात की सूचना मिलते ही एसपी राहुल शर्मा, डीएसपी देशराज, एसएचओ इसराना नवीन कुमार व सीआईए-वन प्रभारी संदीप छिक्कारा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना इसराना के गांव चमराड़ा व काकोदा के बीच हरियाणवी सिंगर की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने इसमें हत्या का मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
- राहुल शर्मा, एसपी पानीपत।