फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने खड़ी थी मौत : बेफिक्र मोबाइल पर बात कर रहा था युवक, ऐसे ले ली इकलौते बेटे की जान

Wed, 17 Mar 2021 06:14 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर के एकता नगर में मंगलवार देर रात कुछ हमलावरों ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। युवक का नाम साहिल है और वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। साहिल घर से मोबाइल पर बात करते हुए बाहर गली तक आ गया। जहां पहले से खड़े हमलावरों ने उस पर गोली चला दी।
विज्ञापन

2 of 5
Punjab - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हुए और उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत बता दिया। वारदात की जानकारी मिलते ही एडीसीपी हरजीत सिंह पालीवाल पुलिस बल के साथ वारदात स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के चाचा दलजीत सिंह की शिकायत पर हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्या की वजह आपसी रंजिश बता रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
मामले की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतक के चाचा दलजीत कुमार के अनुसार मंगलवार को रात करीब नौ बजे भतीजा साहिल घर से खाना खाने के बाद पत्नी से टहलने की बात कह कर बाहर निकला था। घर के बाहर निकलते ही उसे एक फोन आया और बात करते हुए वह गली में स्थित एक चिकन की दुकान के अंदर बैठ गया।

4 of 5
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी दौरान बाइक पर तीन हमलावर आए। इनमें से दो ने उसके हाथ पकड़ लिए और तीसरे ने उस पर गोली चला दी। हमलावरों ने करीब चार गोली चलाईं, जिनमें से दो गोली युवक को लगी। घायल हालत में उसे सिविल अस्पताल ले गए, मगर डेढ़ घंटे बाद डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। बता दें कि पिछले एक सप्ताह में कत्ल का यह तीसरा मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे पहले शहर में दो युवकों की हत्या को अंजाम दिया जा चुका है। 11 मार्च की रात पॉश एरिया रणजीत एवेन्यू के नजदीक स्थित संजय गांधी कॉलोनी में कुछ हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं एक अन्य मामले में सिविल अस्पताल में एक डॉक्टर को भी गोली मारकर घायल कर दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें