हरियाणवी सिंगर ममता शर्मा की हत्या का मामला सुलझ गया है। पकड़े गए कातिल ने ममता को लेकर भी कई खुलासें किए, देखिए
2 of 7
Mamta Sharma murder
दरअसल, हरियाणवी सिंगर ममता शर्मा के हत्या के आरोप में ममता के साथी कलाकार मोहित और उसके दोस्त संदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को एसपी पंकज नैन ने बताया कि मोहित ने मनमुटाव के चलते ममता की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को फेंकने के लिए अपने दोस्त संदीप की मदद ली।
3 of 7
Mamta Sharma murder
कार्यक्रमों मे आने-जाने के लिए मोहित ही किराये पर गाड़ी लेकर आता था। सख्ती से पूछताछ पर मोहित ने बताया कि वह ज्यादातर अपने पड़ोसी संदीप की गाड़ी को किराये पर लेकर आता था तथा खुद ही गाड़ी चलाता था। ममता शर्मा व उसके बीच कई दिनों से अनबन चल रही थी। ममता शर्मा मोहित को पैसे भी कम देती थी तथा उसे गालियां भी देती थी।
4 of 7
Haryana Murder
ऐसे की थी हत्या
कई बातों की रंजिश रखते हुए मोहित ने ममता शर्मा से छुटकारा पाने के लिए उसकी हत्या करने का प्लान बनाया। रविवार 14 जनवरी को ममता का गोहाना में एक प्रोग्राम था। वह मोहित के साथ कलानौर से कार में निकली। रास्ते में ही दोनों का झगड़ा हो गया। मोहित ने चाकू से ममता की गर्दन पर चार वार किए। इससे ममता की मौत हो गई। यह घटना कलानौर मोड़ की है।
5 of 7
Haryana Murder
शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने अपने दोस्त संदीप को फोन किया और घटनास्थल पर बुला लिया। मोहित ने संदीप को किसी तरह से शव को कहीं फेंकने के लिए मना लिया। इसके बाद दोनों शव को लेकर रोहतक के बनियानी में पहुंचे और गन्ने के खेत में शव फेंक दिया।
विज्ञापन
6 of 7
Haryana Murder
हत्या के बाद खून मिटाने के लिए धुलवाई गाड़ी
शव को ठिकाने लगाने के बाद उन्होंने गाड़ी को धुलवाया और उसमें लगे खून के धब्बे साफ करवा दिए। मोहित फिर ममता के घर पहुंचा और उसके बेटे भारत को एक कहानी सुना दी। वे दो दिन तक ममता को ढूंढते रहे। इसके बाद वह नहीं मिली तो एफआईआर दर्ज करवाने थाने पहुंचे। इस दौरान मोहित ममता के परिवार के साथ ही था।