नौजवान युवक का रिश्ता महिला के साथ इतना ज्यादा बढ़ा कि इससे एक महिला को परेशानी हुई, बाद में देखिए उसके साथ क्या हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
Ludhiana Murder
अवैध संबंधों की ये वो दास्तां हैं, जिसे आपने आज तक शायद कहीं सुना भी न हो, एक शख्स का महिला के साथ रिश्ता सारी मर्यादाएं तोड़ने लगा, ये बात महिला की पड़ोसन को न जाने क्यों नागवार गुजरी।
विज्ञापन
3 of 7
महिला का कत्ल कर बनाया वीडियो
महिला इस बात को लेकर इस कदर परेशान हो गई, कि उसने युवक को कई बार रोका भी। इस बात को लेकर युवक पड़ोसन से रंजिश रखने लगा। युवक ने महिला को कॉल कर अपने पास बुलाया, उसके बाद महिला के चिल्लाने की आवाज़ सुनाई दी।
4 of 7
Ludhiana Murder
अवैध रिश्ते में रंजिश का शिकार इस बार वो महिला बन गई, जो शायद इस मामले में सीधे तौर पर कहीं जुड़ी तक नहीं थी। महिला की रंजिश की चलते हत्या कर दी गई। आरोपी ने वारदात को अंजाम मरने वाली महिला के घर के निकट ही दिया। जब घर में मौजूद महिला के पति बेटी ने उसके चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 7
Ludhiana Murder
आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। सूचना मिलते ही थाना डेहलों पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
6 of 7
Ludhiana Murder
मरने वाली की पहचान सर्वजीत कौर के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके पति अमरजीत सिंह के बयान पर पड़ोसी युवक अमरेंदर सिंह के खिलाफ पर्चा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मौके पर मौजूद मंजीत सिंह ने बताया कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए महिला को फोन कर बुलाया था।
रास्ते में मंजीत की महिला से मुलाकात हुई थी। पूछने पर सर्वजीत कौर ने कहा था ‘अमरेंदर ने फोन करके केहा भाभी जा, कम आ’। जैसे ही उसके बुलाए स्थान पर महिला पहुंची तो आरोपी ने गंडासी से उसकी गर्दन पर और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी वार किए। जिसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।