गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली एलएलबी की एक छात्रा ने गले में चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की दिल्ली की रहने वाली थी।
विज्ञापन
2 of 8
LLB की छात्रा ने हॉस्टल में लगाया फंदा
- फोटो : अमर उजाला
कैलाश कालोनी स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली एलएलबी की छात्रा ने गले में चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के खुदकुशी के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस को छात्रा के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
3 of 8
LLB की छात्रा ने हॉस्टल में लगाया फंदा
- फोटो : अमर उजाला
परिजन छात्रा को हंसमुख और मिलनसार बता रहे हैं। दो दिन पहले ही छात्रा हॉस्टल में रहने आई थी। घटना के बाद से ही छात्रों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दिल्ली के पालम निवासी 21 वर्षीय कविता चौहान पुत्री जितेंद्र चौहान सुखपुरा चौक स्थित एक निजी कॉलेज से एलएलबी चतुर्थ वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि छात्रा कुछ दिन पहले ही हॉस्टल में शिफ्ट हुई थी।
4 of 8
LLB की छात्रा ने हॉस्टल में लगाया फंदा
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार दोपहर कॉलेज से आने के बाद छात्रा ने खाना खाया और अपने कमरे में चली गई। उसके साथ कमरे में रहने वाली छात्रा उस समय कॉलेज गई हुई थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे छात्रा के पिता ने उसके मोबाइल पर कॉल की। लेकिन छात्रा का मोबाइल बंद मिला।
विज्ञापन
5 of 8
LLB की छात्रा ने हॉस्टल में लगाया फंदा
- फोटो : अमर उजाला
लगातार कॉल करने के बाद भी जब बेटी से बात नहीं हुई तो पिता ने हॉस्टल की मालकिन सुनील कुमारी के मोबाइल पर कॉल की। उन्होंने सुनील कुमारी से बेटी से बात करवाने का निवेदन किया। जब हॉस्टल मालकिन छात्रा के कमरे के बाहर पहुंची तो अंदर की लाइट जल रही थी। लेकिन कमरा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
6 of 8
LLB की छात्रा ने हॉस्टल में लगाया फंदा
- फोटो : अमर उजाला
हॉस्टल मालकिन ने पहले तो छात्रा को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद हॉस्टल संचालिका ने अन्य छात्राओं की मदद से जैसे-तैसे दरवाजे को खोला। जब वह कमरे में गई तो कविता का शव पंखे के हुक से लटक रहा था। इसके बाद हॉस्टल में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
7 of 8
LLB की छात्रा ने हॉस्टल में लगाया फंदा
- फोटो : अमर उजाला
मामले की जानकारी कविता के परिजनों को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अचानक हुई घटना ने पुलिस के भी हाथ पांव फुला दिये हैं। पुलिस को आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
LLB की छात्रा ने हॉस्टल में लगाया फंदा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने रोहतक पहुंचे छात्रा के परिजनों से बात की तो उन्होंने आत्महत्या का कोई कारण नहीं बताया। पुलिस मामले में संबंधित कॉलेज प्रशासन से भी पूछताछ करेगी, ताकि कोई पहलू सामने आ सके। इंस्पेक्टर रमेश कुमार का कहना है कि फि लहाल मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।