फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसाहड़ा : इकलाख हत्याकांड के आरोपी की न्यायिक हिरासत में मौत, गांव में फैला तनाव

Wed, 05 Oct 2016 04:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 7
बिसाहड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला
लुक्सर जेल में बंद इकलाख हत्याकांड में आरोपी रवि उर्फ रॉबिन की दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार देर शाम मौत हो गई। इसकी सूचना पहंचते ही बिसाहड़ा में तनाव फैल गया। सैकड़ों ग्रामीण मंदिर में एकत्र हो गए और सड़कों पर उतर आए। 
विज्ञापन

पेट में दर्द और सांस लेने में तकलीफ बताई थी

2 of 7
बिसाहड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पुलिस और मीडिया का जमकर विरोध हुआ। तनाव के मद्देनजर मौके पर  काफी संख्या में पुलिस फोर्स और दो कंपनी पीएसी तैनात कर दी गई है।बिसाहड़ा मंदिर पर एकत्र हुए ग्रामीणों को रोकने के लिए पहुंची पुलिस की गाड़ियों को विरोध के कारण लौटना पड़ा। इस दौरान मीडिया भी गांव में नहीं घुस पाई। 
 
विज्ञापन

3 of 7
बिसाहड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ ग्रामीणों के एनटीपीसी रेलवे लाइन को क्षतिग्रस्त करने की अफवाह फैलने के बाद भारी संख्या में पुलिस और पीएसी पहुंच गई। पुलिस ने गांव की मस्जिद और रॉबिन के घर को सुरक्षा घेरे में ले लिया। सूचना मिलने के बाद डीएम और एसएसपी भी वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि रॉबिन दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था।

4 of 7
बिसाहड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला
उसकी शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। उसकी करीब डेढ़ वर्ष की बेटी है। पिता रणवीर खेती करते हैं और मां निर्मला ग्रहणी हैं। निर्मला गोहत्या मामले में आरोपी जान मोहम्मद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पांच दिनों से अनशन पर बैठी हैं। गिरफ्तारी से पहले रॉबिन निजी कंपनी में नौकरी करता था। 
 
विज्ञापन

5 of 7
बिसाहड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला
बड़ा भाई लोकेश भी नौकरी करता है। दोनों बहनों की शादी हो चुकी हैं। बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार दोपहर तक रवि का शव गांव आएगा। ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि जब तक जान मोहम्मद की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक रवि का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन

6 of 7
बिसाहड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में जमानत पर रिहा होकर आए नाबालिग ने आरोप लगाया कि आरोपियों की जेल में पिटाई की जाती थी। रवि की तबीयत भी पिटाई से ही खराब हुई थी। पेट में दर्द और सांस लेने में तकलीफ बताई थी लुक्सर जेल में बंद रवि को मंगलवार सुबह 10:15 बजे जिला अस्पताल लाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बिसाहड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों ने बताया कि उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। डॉक्टरों ने फेफड़ों में पानी भरने की आशंका जताई थी। वहीं, उसके पेट में भी दर्द था। डॉक्टरों ने ईसीजी, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे के लिए लिखा था। हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें