फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद में धार्मिक ग्रंथ पढ़ रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद तस्वीरें

Mon, 19 Jun 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत/राई(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 10
Sonipat Murder
मस्जिद में घुसकर एक हमलावर ने धार्मिक ग्रंथ पढ़ रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। धार्मिक ग्रंथ पर भी खून बिखर गया, CCTV तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 10
Sonipat Murder
घटना हरियाणा के सोनीपत की है, जहां जीटी रोड स्थित गांव रसोई में मस्जिद में घुसकर एक हमलावर ने धार्मिक ग्रंथ पढ़ रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। धार्मिक ग्रंथ पर भी खून बिखर गया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन

3 of 10
Sonipat Murder
हत्या को अंजाम देने वाला आरोपी मस्जिद में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। हमलावर ने चेहरे पर रुमाल बांध रखा था और टोपी पहन रखी थी। इससे पुलिस को हमलावर की पहचान करने में दिक्कत हो रही है। वहीं, मस्जिद के अंदर रमजान के महीने में हुई वारदात से लोगों में रोष है। 

4 of 10
Sonipat Murder
मूलरूप से बागपत के गांव सांटी का रहने वाला शब्बीर अहमद (63) करीब दो दशक से अपने परिवार के साथ गांव बढ़खालसा में रहते थे। वह कई दिन से रसोई स्थित मस्जिद में रमजान माह के दौरान एतकाब कर रहे थे। वह रात को मस्जिद में बैठ कर धार्मिक ग्रंथ पढ़ रहे थे। इसी दौरान एक हमलावर मस्जिद में आया और शब्बीर अहमद के सिर में गोली मारकर फरार हो गया। 
विज्ञापन

5 of 10
Sonipat Murder
शब्बीर की मौके पर ही मौत हो गई। मस्जिद के मौलवी कारी नसीम ने बताया कि पहले उसने सोचा कि हाईवे पर किसी वाहन का टायर फट गया। बाद में जब वह मस्जिद में पहुंचा तो वहां का नजारा देखकर वह हतप्रभ रह गया। शब्बीद अहमद खून से लथपथ पड़ा था। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कुंडली थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। 
विज्ञापन

6 of 10
Sonipat Murder
सीसीटीवी में कैद हुआ हमलावर 
शब्बीर अहमद की हत्या करने आया हमलावर मस्जिद में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। सीसीटीवी में दिख रहा युवक चेहरे पर रुमाल बांधे हुए था। उसने सीने पर बैग लटका रखा था और सिर पर टोपी लगा रखी है। वह बैग खोलते हुए शनिवार रात 11 बजकर 6 मिनट और तीन सेकेंड पर एक दरवाजे से अंदर प्रवेश करता है और आठ सेकेंड में गोली मारने के बाद तुरंत दूसरे दरवाजे से बाहर फरार हो जाता है।
विज्ञापन

7 of 10
Sonipat Murder
परिजनों ने कहा नहीं थी किसी से दुश्मनी 
शब्बीर के परिजनों ने बताया कि शब्बीर का गांव बढ़खालसा में निकाह हुआ था। वह करीब दो दशक से बढ़खालसा में ही आकर रहने लगा। यहीं पर वह राजमिस्त्री का काम कर परिवार का गुजर बसर रहा था। गांव में उनकी बेहतर छवि थी। किसी से दुश्मनी नहीं थी। उनके दस बच्चे हैं, जिसमें छह लड़कियां और चार लड़के हैं। एक लड़के की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।

8 of 10
Sonipat Murder
रमजाम में एतकाब करने आए थे मस्जिद 
रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग एतकाब (इसमें व्यक्ति रमजान माह के अंतिम 10 दिनों तक मस्जिद में रहता है। वह वहीं पर धार्मिक ग्रंथ पढ़ता है और अल्लाह को याद करता है। वह ईद का चांद देखने के लिए ही बाहर आता है।) करते हैं। शब्बीर भी मस्जिद में रहकर एतकाब पर बैठे थे। इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई।

9 of 10
Sonipat Murder
मस्जिद में घुसकर बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी में कैद हमलावर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी कुंडली
विज्ञापन

10 of 10
Sonipat Murder
मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी आदर्शदीप मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही फोरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत जुटाए गए हैं। कराए हैं। पुलिस ने मौके से गोली का खोल बरामद किया है। पुलिस ने शब्बीर अहमद के बेटे केसर अहमद के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें