फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम महिला को डंडे से पीटता रहा वकील, बेटी ने बनाई वीडियो

Fri, 14 Oct 2016 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
सोनीपत में वकील ने महिला को डंडे से पीटा - फोटो : अमर उजाला
एक महिला को गली के बीचों-बीच वकील डंडे से पीटने लगा। बेटी मां को बचा तो नहीं सकी, लेकिन उसने घटना का वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

2 of 8
सोनीपत में वकील ने महिला को डंडे से पीटा - फोटो : अमर उजाला
मामला हरियाणा के सोनीपत का है। बाबा कालोनी में पुराने विवाद को लेकर एक महिला को वकील ने बेरहमी से पीटा। पीड़िता की एलएलबी कर रही बेटी मां को हमलावर से बचा तो नहीं सकी, लेकिन पूरे घटनाक्रम को वीडियो कैमरे में कैद कर लिया।
विज्ञापन

3 of 8
सोनीपत में वकील ने महिला को डंडे से पीटा - फोटो : अमर उजाला
घायल मां को बेटी ने अस्पताल में दाखिल करवाया, लेकिन पुलिस ने चार दिन बाद भी कार्रवाई नहीं की। बुधवार को जब वारदात की वीडियो डीआईजी एचएस दून के पास पहुंचा तो सिटी पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। इसके बाद आरोपी युवक प्रमोद सहित तीन आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। प्रमोद पेशे से वकील है।

4 of 8
सोनीपत में वकील ने महिला को डंडे से पीटा - फोटो : अमर उजाला
सिटी थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि बाबा कॉलोनी निवासी पूनम ने सीटी थाना में आठ अक्तूबर को शिकायत दी थी कि उसके साथ उसके पड़ोस में रहने वाले प्रमोद, उषा और धनपति व अन्य पांच युवकों ने उसके साथ मारपीट की है। प्रमोद ने उसके ऊपर डंडे से हमला किया है, जिसके बाद उसके सिर में चोट आई है और उसकी बेटी को भी जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन

5 of 8
सोनीपत में वकील ने महिला को डंडे से पीटा - फोटो : अमर उजाला
पूनम ने बताया है कि प्रमोद एक वकील है। जांच अधिकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों पहले से विवाद चल रहा है। पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। अब प्रमोद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन

6 of 8
सोनीपत में वकील ने महिला को डंडे से पीटा - फोटो : अमर उजाला
पूनम ने बताया कि उसकी बेटी एलएलबी की पढ़ाई कर रही है। वारदात के समय आरोपी जब उसे डंडे से पीट रहा था, तब डर के मारे बचाने नहीं आ सकी, लेकिन उसने पूरे घटनाक्रम की वीडियो बना ली। इसमें आरोपी महिला को डंडे से पीट रहा है। जबकि महिला गली में जमीन पर बचाओ-बचाओ चिल्ला रही है। पुलिस की जांच में यह वीडियो बेहद कारगर साबित हुई।
विज्ञापन

7 of 8
सोनीपत में वकील ने महिला को डंडे से पीटा - फोटो : अमर उजाला
बाबा कॉलोनी निवासी पूनम की शिकायत पर प्रमोद, उषा, धनपति को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रमोद पेशे से वकील बताया गया है।  वीडियो की गहराई से जांच की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- बलजीत सिंह, सीटी थाना प्रभारी
विज्ञापन

8 of 8
सोनीपत में वकील ने महिला को डंडे से पीटा - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को सरेआम महिला को पीटने की वीडियो उनके पास पहुंची। तत्काल सिटी थाना प्रभारी को कार्रवाई के आदेश दिए। किसी को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। महिलाओं के प्रति उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच में अगर किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही मिली तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

यहां देखें वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें