महिला ने अपने पति को मारकर सूटकेस मैं पैक कर दिया और वह उसे ठिकाने लगाने के लिए ले जा रही थी कि सीसीटीवी में कैद हो गई। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 10
चंडीगढ़ में किया गया अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
मोहाली के बहुचर्चित एकम हत्याकांड में पुलिस की जांच तेज हो गई है। अब पुलिस के हाथ केस से जुड़ी एक अहम सीसीटीवी फुटेज लगी है, जिसमें मामले की आरोपी सीरत अकेले ही फेज-3बी1 स्थित घर के टाप से अटैची को सीढ़ियों के माध्यम से नीचे फेंकती हुई दिख रही है। पुलिस की जांच एजेंसी सीआईए ने इस वीडियो को कब्जे में ले लिया है। साथ ही उस वीडियो की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
3 of 10
अब सीरत का लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाएगी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिस घर में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। वहां से एकम के घर की आठ नौ सीढ़ियां व ऊपरी मंजिल साफ दिख रही है। इसमें रविवार सुबह साढ़े सात से साढ़े आठ बजे के बीच सीरत सीढ़ियों से अटैची फेंकते हुए दिख रही है। इतना ही नहीं, जब सीढ़ियों पर खून लगा तो वह उसे भी साफ करती दिख रही है। हालांकि इस दौरान उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति नहीं दिख रहा है।
4 of 10
12 साल के बेटे ने खोली हत्या की पोल
- फोटो : अमर उजाला
एकम की हत्या में प्रयोग हुआ माउजर अभी पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। एकम के पिता जसपाल सिंह का कहना है कि जो माउजर एकम के घर से मिला है। वह हत्या में प्रयोग हुए माउजर से अलग है। उन्होंने बताया कि सीरत के नाम पर वेवले स्कॉट पिस्टल रजिस्टर है। जबकि जो पिस्तौल मिली है कि वह देसी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने उस पिस्तौल को लैब में भेज दिया है। उसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
5 of 10
Mohali murder
- फोटो : अमर उजाला
एकम की हत्या को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक मामले के तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इनमें सीरत का भाई विनय प्रताप सिंह, जसविंदर कौर और जगत शामिल है। जिस दिन एकम का शव मिला, उस दिन पड़ोसियों ने कैमरे न लगे होने की बात कहीं थी। पुलिस की टीम इलाके में दोबारा जांच शुरू की तो एक घर में कैमरे लगे मिले। पुलिस ने मकान मालिक से सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग ली है।
विज्ञापन
6 of 10
Mohali murder
एकम हत्याकांड में अब तक तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं, सीरत और एकम को लेकर कई चर्चाएं हैं। एकम के परिवार वालों की माने तो सीरत अमीर परिवार संबंध रखती है, जबकि वह मिडिल क्लास वाले हैं। सीरत के रिश्तेदार का चंडीगढ़ में होटल है तो किसी का बड़ा कारोबार है। ऐसे में सीरत खुद का हाई स्टेटस मेंटेन करके रखती थी। उनके बराबर का ही वह खुद को शो करती थी।
विज्ञापन
7 of 10
करोड़ों के सिटरस स्कैम का आरोपी था एकम
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की मानें तो पुलिस के पास अभी फुटेज का एक हिस्सा लगा है। वह हिस्सा जिसमें सीरत ऑटो चालक की सूटकेस रखवाने में मदद ले रही है वह पुलिस के पास नहीं आया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक कोठी मालिक के पास से मदद की गुहार भी लगाई लेकिन उसने फुटेज देने से मना कर दिया। इसलिए पुलिस अब उसको नोटिस देने की तैयारी में है। पुलिस ने सीरत का मोबाइल और एक गोली का खोल और बरामद कर लिया है।
8 of 10
Mohali murder
हत्याकांड के पांच दिन बीतने के बाद भी तीनों आरोपी अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए उनके बैंक खातों को सील कर दिए हैं। इसमें सीरत, उसके भाई विनय बराड़, मां जसविंदर कौर व जगत के खाते शामिल हैं। साथ ही पुलिस ने सभी बैंकों को इस संबंध में पत्र भेज दिए हैं। बैंकों से कहा है कि इन लोगों के खातों से ट्रांजेक्शन न होने दें।
9 of 10
Mohali murder
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपियों के बैंक खाते एसबीआई समेत कई प्राइवेट बैंकों में हैं। पुलिस ने सभी खातों की जांच की है। इस दौरान पता चला है कि अब तक आरोपियों ने रकम नहीं निकाली है। ऐसे में पुलिस को संदेह है कि कोई करीबी उनकी मदद कर सकता है। ऐसे में पुलिस आरोपियों के पारिवारिक मेंबरों पर नजर रख रही है। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने इसकी पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने एकम व सीरत के कई जानकारों, दोस्तों व करीबियों के फोन भी सर्विलांस पर लगाए हैं। ताकि आरोपियों का कोई सुराग हाथ लग जाए। इसके अलावा पुलिस ने घटना स्थल का भी जायजा लिया है। वहीं, पता चला है कि हत्या वाले दिन के बाद से सभी आरोपियों के फोन बंद हैं। किसी का फोन ऑन नहीं हुआ है। वहीं, पुलिस को जिन जगहों पर आरोपियों के जाने का संदेह है। वहां पर पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।