फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हद हो गई! चूहों ने कुतर डाला महिला का शव, देखिए क्या हाल हो गया

Fri, 09 Dec 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
1 of 7
पोस्टमार्टम हाउस में चूहों ने कुतरा महिला का शव
इससे शर्मनाक बात और क्या होगी कि मौत के बाद पोस्टमार्टम के लिए रखे गए शव को चूहें कुतर जाए, लेकिन ऐसा यहां हुआ है। तस्वीरें
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
पोस्टमार्टम हाउस में चूहों ने कुतरा महिला का शव
मामला हरियाणा के कुरुक्षेत्र का है, यहां के एलएनजेपी अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते वीरवार को पोस्टमार्टम हाउस में रखे शव को चूहों ने कुतर दिया। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि पुलिस और मृतक महिला के परिजनों ने शव को अपनी इच्छा से बाहर ही रख दिया था। इसी के चलते यह घटना हुई। 
विज्ञापन

3 of 7
पोस्टमार्टम हाउस में चूहों ने कुतरा महिला का शव
गांव समसीपुर के सरपंच हरपाल सिंह ने बताया कि समसीपुर निवासी मीनाक्षी शर्मा पत्नी ईश्वर सिंह पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। वह मानसिक रोगी थी। बुधवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके चलते उसे पहले एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। 

4 of 7
पोस्टमार्टम हाउस में चूहों ने कुतरा महिला का शव
देर सायं को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महिला के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए एलएनजेपी अस्पताल में रखवा दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद कर्मचारी ने कहा कि फ्रिजर पिछले काफी समय से खराब है। 
विज्ञापन

5 of 7
पोस्टमार्टम हाउस में चूहों ने कुतरा महिला का शव
जिस कारण शव को फ्रिजर में न रखकर बाहर ही रख दो। कर्मचारी की बात मानकर हम शव को पोस्टमार्टम हाउस में ही रख कर आ गए। जब सुबह पोस्टमार्टम करवाने गए तो पता चला की चूहों ने शव का एक हाथ कुतर दिया और कान पर कुछ निशान थे। 
विज्ञापन

6 of 7
पोस्टमार्टम हाउस में चूहों ने कुतरा महिला का शव
जांच अधिकारी हरपाल ने बताया कि उन्होंने देर रात्रि को महिला का शव ठीक-ठाक हालत में पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया था, लेकिन सुबह शव के दाहिने हाथ की छोटी अंगुली व नाक के पास चूहों द्वारा कुतरा हुआ था। महिला के परिजनों ने भी चिकित्सकों से इसकी शिकायत की।       
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पोस्टमार्टम हाउस में चूहों ने कुतरा महिला का शव
एलएनजेपी अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकेश ने बताया कि पुलिस कर्मियों और परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम हाउस के फ्रिजर में रखने की बजाय खुले में ही छोड़ दिया गया। अगर फ्रिजर में शव रखा होता तो ऐसा नहीं होता। इमारत पुरानी होने के चलते अक्सर चूहे घुस जाते है। इसके लिए दवाई भी रखवाई हुई है, लेकिन यह पुलिस कर्मियों की गलती है कि उन्होंने शव को बाहर खुले में छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें