फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर पोस्ट डालने के आधे घंटे बाद कत्ल, कमेंट भी कैसे-कैसे?

Sat, 10 Dec 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
करनाल में गैंगवार में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या
फेसबुक पर पोस्ट डालते समय अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी रह चुके गुलाब को नहीं पता होगा कि आधे घंटे बाद उसका कत्ल हो जाएगा। ऐसे मिले कमेंट?
विज्ञापन

2 of 5
करनाल में गैंगवार में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या
करनाल में दिनदहाड़े कत्ल कर दिए गए गुलाब बस्तली ने वारदात से आधा घंटे पहले दोपहर एक बजे अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा था कि पहलवान की तरफ से सभी भाइयों को राम-राम। उसके बाद करीब डेढ़ बजे पहलवान को गोली लग गई। उसके बाद पहलवान के साथियों ने राम राम भाई का रिप्लाई भी देना शुरू किया।
विज्ञापन

3 of 5
करनाल में गैंगवार में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या
किसी ने पहलवान के स्टेटस पर नाइस का कमेंट किया तो किसी ने नाइस पिक का कमेंट किया। इसी प्रकार राम राम के कमेंट की तो लाइन ही लग गई। शाम करीब चार बजे पहलवान के स्टेटस पर कमेंट किया गया कि भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। इसके बाद कुछ लोगों ने मिस यू यार तो किसी ने बहुत याद आओगे जैसे कमेंट किए।

4 of 5
करनाल में गैंगवार में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या
गौरतलब है कि करनाल में कार में सवार होकर आए बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते दिनदहाड़े गाड़ी में सवार सात युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से जिम संचालक और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी (अब शराब ठेकेदार) समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करनाल में गैंगवार में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या
देर शाम पुलिस ने बदमाश कप्तान और बिट्टू बैरागी समेत सात आठ अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें बनाई गईं हैं। एसपी पंकज नैन को मृतक युवकों के परिवार वालों ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चार दिन का अल्टीमेटम देते हुए सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें