युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर पहले गर्लफ्रेंड कत्ल किया, फिर उसके शव को खेतों में जला दिया। पुलिस जांच में इस हत्याकांड की वजह सामने आई।
विज्ञापन
2 of 5
जींद में लड़के ने कत्ल करके जला दी गर्लफ्रेंड
घटना हरियाणा के जींद की है। नरवाना में 5 महीने पहले खेतों में एक महिला का शव अधजली हालत में मिला था। केस की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने दिनेश नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसने पूछताछ में खुलासा किया कि महिला उससे पैसों की डिमांड करती थी और पैसे न मिलने पर ब्लैकमेल करती थी। इससे परेशान होकर उसने उसे मार दिया।
विज्ञापन
3 of 5
जींद में लड़के ने कत्ल करके जला दी गर्लफ्रेंड
दिनेश के साथ नाजायज संबंध थेः पूछताछ में सामने आया कि मृतका शादीशुदा थी और दिनेश के साथ नाजायज रिश्ते थे। मृतका ने दिनेश से कहा था कि अगर वह उसे मकान खरीदने लोन दिलवा देगा तो वह उसी से शादी कर लेगी, लेकिन दिनेश ने लंबे वक्त तक लोन नहीं दिलवाया तो वह उसे ब्लैकमेल करने लगी थी। इससे परेशान दिनेश ने उसे मारने की सुपारी दे दी।
4 of 5
जींद में लड़के ने कत्ल करके जला दी गर्लफ्रेंड
ऐसे दिया था वारदात को अंजामः दिनेश के मुताबिक, 6 जून को वह कविता को कार में बैठाकर भूना ले गया। उस दौरान उसके साथ भूपेंद्र, इफरान और उस्मान भी थे। सभी ने कार में शराब भी पी और रात को भिखेवाला रोड पर महिला की चुन्नी से ही उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उस्मान की सलाह पर उसे खेत में पड़े लकड़ियों के ढेर में रखकर आग के हवाले कर दिया था।
ये कहना है पुलिस काः ढाकल रोड नरवाना के एक युवक की 30 साल की पत्नी कविता 16 जून को घर से गायब हो गई थी, लेकिन चाल चलन ठीक न होने के शक पर उसने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। उसके बाद कलौदा गांव के खेत में एक अधजली लाश मिली थी। पुलिस ने छानबीन की तो खुलासा हुआ कि लाश नरवाना के राजकुमार की पत्नी की ही है।