फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक वारदात: साले ने उतारी पगड़ी तो बहन के सामने जीजा ने चाकू से मार डाला, यह है विवाद की असली वजह

Wed, 27 Jul 2022 03:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुराली (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब पुलिस ने कुराली में साले की हत्या करने के आरोप में जीजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी जीजा सिमरजीत सिंह गांव पपराली का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी से हत्या में इस्तेमाल चाकू और कार बरामद कर उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। 18 जुलाई को गांव रतनगढ़ सिंबल निवासी चन्नप्रीत सिंह की सिमरजीत सिंह ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से आरोपी सिमरजीत सिंह फरार चल रहा था। आरोपी ने बताया कि वह पगड़ी उतारने से नाराज था। इसका बदला लेने के लिए ही यह वारदात की है।
विज्ञापन

2 of 5
घटनास्थल पर खड़े स्थानीय लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने उसको गुरुद्वारा श्री शीश महल से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ग्रामीण नवरीत सिंह विर्क ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में हत्या का जुर्म कबूल लिया है। उसने तेजधार चाकू से मृतक पर कई वार किए थे और उसने यह चाकू प्रभ आसरा आश्रम के नजदीक झाड़ियों में छिपाया था। आरोपी की निशानदेही पर चाकू भी बरामद कर लिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
घटनास्थल पर पड़ा खून। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या में इस्तेमाल कार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी सेक्टर-17 चंडीगढ़ में किसी जीएसटी अधिकारी की कार का चालक था। पुलिस जांच कर रही है कि यह कार सरकारी है या प्राइवेट लीज पर लगाई गई थी। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उसका और उसकी पत्नी का आपस में झगड़ा चलता था। इस कारण एक बार चन्नप्रीत सिंह के साथ भी उसका झगड़ा हुआ था। मृतक ने उसके साथ मारपीट की थी और उसकी पग भी उतरकर नीचे गिर गई थी। इसी दिन से वह उसकी हत्या करना चाहता था। अपनी पग नीचे गिरने का बदला लेने के खातिर ही मृतक को आरोपी ने मारा है।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
यह विवाद की वजह
मृतक चन्नप्रीत सिंह एक निजी कंपनी में काम करता था। पुलिस मुताबिक, चन्नप्रीत सिंह की बहन नरेंद्र कौर की शादी सिमरनजीत सिंह के साथ हुई थी। नरेंद्र कौर की एक छोटी बच्ची भी है लेकिन पति-पत्नी दोनों के रिश्ते मधुर नहीं थे। काफी समय से दोनों में विवाद चल रहा था। अक्सर वह पत्नी को मायके में छोड़ देता था। इसी वजह से साले और जीजा के रिश्तों में खटास थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी जीजा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब छह महीने से नरेंद्र कौर मायके में रह रही थी। 18 जुलाई की शाम चन्नप्रीत सिंह अपनी बहन के साथ मोटरसाइकिल पर बाजार से सामान लेने गया था। तभी दोनों का पीछा करता हुआ आरोपी भी वहां पर पहुंच गया। अस्पताल के सामने सामान खरीदने जब चन्नप्रीत सिंह रुके तो आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें