नोटबंदी के चलते चोर भी सयाने हो गए हैं। बैंक में ढाई करोड़ की नकदी मौजूद होने के बावजूद चोर केवल ढाई लाख रुपये ही चुरा कर ले गए।
विज्ञापन
2 of 6
अबोहर में पंजाब एंड सिंध बैंक में लाखों की चोरी
पंजाब के अबोहर में स्थानीय नई अनाज मंडी स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा में देर रात चोरों ने करीब 7 लाख रूपए की प्रचलित करेंसी चोरी होने का मामला सामने आया। चोरों ने कटर से बैंक की सेफ काटने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। सुबह करीब 8:30 बजे सफाई कर्मचारी ने घटना की सूचना बैंक मैनेजर को दी। इधर सूचना मिलते ही एसपी बलराज सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
3 of 6
अबोहर में पंजाब एंड सिंध बैंक में लाखों की चोरी
दोपहर करीब 12 बजे एसएसपी नरेन्द्र भार्गव ने भी घटना स्थल का जायजा लिया तथा चोरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। इस बारे में जानकारी देते हुए बैंक मैनेजर स. एसपी सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढे 8 बजे बैंक का सफाई कर्मचारी काला सिंह ने उन्हें बैंक के मेन गेट का ताला टूटा और शटर खुला होने की सूचना दी। इसके बाद वे तुरंत बैंक पहुंचे और घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया।
4 of 6
अबोहर में पंजाब एंड सिंध बैंक में लाखों की चोरी
मैनेजर ने बताया कि घटना वाली रात बैंक में करीब अढाई करोड़ रुपए की नई पुरानी करेंसी मौजूद थी। जिसमें अढाई लाख रुपए की 100 और 50 रुपए की चलित करेंसी तथा करीब साढ़े चार लाख रुपए की कटे-फटे नोटों की करेंसी सेफ के बाहर अलमारी और छोटे बक्से में रखी थी।
विज्ञापन
5 of 6
अबोहर में पंजाब एंड सिंध बैंक में लाखों की चोरी
उन्होंने बताया कि चोरों ने मेन गेट पर लगे तीन ताले तोड़ते हुए अंदर टेलीफोन और आपातकालीन सायरन के तार काट दिए और अलमारी व बक्सा तोड़कर करीब 7 लाख रुपए चोरी कर लिए। चोरों ने कटर द्वारा सेफ काटने का भी असफल प्रयास किया। जिससे उसमें रखी करेंसी व अंदर रखी हुई गार्ड की बंदूक चोरी होने से बच गई।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी बलराज सिंह, डीएसपी बल्लूआना दीपक राए, डीएसपी अबोहर ए. आर. शर्मा, थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करते हुए चोरों द्वारा प्रयोग किए गए औजार भी बरामद किए हैं। जिला पुलिस प्रमुख नरेन्द्र भार्गव के घटना स्थल पर पहुंचने के बाद डॉग स्कवायड टीम व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।