पिता की हत्या से शुरु हुई रंजिश बेटे के कत्ल तक जारी है। इसके लिए बड़ी प्लानिंग का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
2 of 13
चंडीगढ़ में सरेआम हत्या
पिता की हत्या से शुरु हुई रंजिश बेटे के कत्ल तक जारी है। इसके लिए बड़ी प्लानिंग का खुलासा हुआ है। सेक्टर-38 गुरुद्वारे के बाहर रविवार को हुई सरपंच सतनाम सिंह की हत्या की साजिश नाभा जेल में रची गई थी। 2013 में सतनाम सिंह के भाई की हत्या के केस में नाभा जेल में बंद आरोपियों ने हत्या का प्लान बनाया था।
विज्ञापन
3 of 13
चंडीगढ़ में सरेआम हत्या
1993 में सतनाम सिंह के पिता संपूर्ण सिंह की हत्या से शुरू हुई यह रंजिश आज भी जारी है। आरोप हैं कि दोनों आरोपियों ने पहले सतनाम सिंह पर गवाही नहीं देने का दबाव डाला। बात नहीं बनी तो रविवार को वारदात को अंजाम दिया गया।
4 of 13
चंडीगढ़ में सरेआम हत्या
1993 में सतनाम सिंह के पिता संपूर्ण सिंह की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। संपूर्ण सिंह होशियारपुर के खुर्दा गांव के 25 साल से प्रधान थे। संपूर्ण सिंह की हत्या के बाद दोनों पक्षों में कई बार टकराव हुआ।
विज्ञापन
5 of 13
Chandigarh Sector-38 Murder LIVE Footage
सतनाम सिंह की हत्या के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम कराने पीजीआई पहुंचे मृतक के भाई प्रिंस और अन्य पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि इस वारदात के पीछे हाथ किसी ओर का है। उनका आरोप था कि सतनाम सिंह की हत्या दूसरे पक्ष के चरणजीत सिंह चन्नी ने पैसे देकर करवाई है।
विज्ञापन
6 of 13
Chandigarh Sector-38 Murder LIVE Footage
चरणजीत सिंह पर सतनाम के भाई निशान सिंह की 2013 में हत्या कराने का भी आरोप है। हालांकि इस केस में प्रदीप और चन्ना नाम के दो लोग नाभा जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ कोर्ट में ट्रायल भी चल रहा है। बीते 29 मार्च को इनकी पेशी हुई थी और अगली सुनवाई 12 अप्रैल को होनी थी। इसमें सतनाम सिंह को गवाही देनी थी।
विज्ञापन
7 of 13
चंडीगढ़ में सरेआम हत्या
वहीं प्रिंस ने ट्रक यूनियन की प्रधानगी को हत्या की वजह होने से इंकार किया। उनके अनुसार उनके भाई की हत्या निशान सिंह के केस में सतनाम गवाही न दे सके इसके लिए की गई है। 1993 में पिता संपूर्ण सिंह की हत्या भी चरणजीत सिंह चन्नी के पक्ष के लोगों ने कराई थी। हालांकि पुलिस उनकी हत्या के केस को अनट्रेस कर बंद कर चुकी है।
8 of 13
Sarpanch shot dead in Chandigarh
सतनाम सिंह के पारिवारिक सदस्यों ने कहा कि सोमवार को उन्होंने वारदात का वीडियो देखा तो इसकी फुटेज से उन्होंने आरोपियों की पहचान की है। इनमें पंजाब में कई केसों में वांटेंड दिलप्रीत सिंह निवासी नूरपुर बेदी, रोपड़, हरिंदर सिंह उर्फ रिंडा और हरिंदर सिंह उर्फ आकाश दोनों निवासी हजूर साहिब दिखाई दिए हैं।
9 of 13
चंडीगढ़ में सरेआम हत्या
सतनाम सिंह के भाई प्रिंस व अन्य का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने एक दिन पहले गांव में आकर उनकी रेकी की थी। उनका कहना है कि जब आरोपियों को पता चला कि सतनाम चंडीगढ़ गया हुआ है तो उस रात वह चरणजीत सिंह चन्नी के यहां दसूहा में रुके।
10 of 13
चंडीगढ़ में सरेआम हत्या
इसके बाद वह सुबह चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। वहीं पुलिस ने जिस बॉबी नामक शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है, वह चरणजीत सिंह का पोता बताया जा रहा है।
11 of 13
चंडीगढ़ में सरेआम हत्या
दिलप्रीत हत्या के एक मामले में नाभा जेल में बंद था। यहीं उसकी जान-पहचान निशान मर्डर केस में आरोपी प्रदीप और चन्ना से हुई। आरोप के अनुसार यहीं से दिलप्रीत, प्रदीप और चन्ना में केस में उसके खिलाफ गवाही देने वाले सतनाम सिंह को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। चन्ना नाभा जेल ब्रेक में भी आरोपी बताया जा रहा है।
12 of 13
चंडीगढ़ में सरेआम हत्या
पुलिस के अनुसार हरिंदर सिंह रिंदा के खिलाफ सेक्टर-11 थाने में भी केस दर्ज है। उसमें वह वांटेंड चल रहा है। रिंदा पर पीयू में गोली चलाने का आरोप है। इस मामले में वह फरार चल रहा है। पुलिस ने हरिंदर सिंह रिंदा पर 50 हजार रुपये का इनाम भी रखा हुआ है।
सरपंच सतनाम सिंह की हत्या का वीडियो वायरल होने के बाद मृतक के परिजनों ने तीनों आरोपियों की पहचान कर पुलिस को उनके नाम बताए हैं। मलोया थाना पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों के नाम एफआईआर में दर्ज कर दिए हैं। पुलिस को दिए गए नामों में नूरपुरबेदी निवासी दिलप्रीत सिंह, हजूर साहिब निवासी हरिंदर सिंह रिंडा और हरिंदर सिंह उर्फ आकाश शामिल हैं।