बेटे का रिश्ता करने के लिए जा रहे थे कि रास्ते में दर्दनाक हादसा हो गया और कार में 5 लोगों की 'कब्र' बन गई। देखिए भयावह तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 8
फरीदकोट में कार एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
हादसा पंजाब के फरीदकोट में मुक्तसर रोड़ पर शनिवार सुबह हुआ। इसमें कार सवार एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई, जबकि परिवार की एक महिला सदस्य को गंभीर चोटें लगी।
विज्ञापन
3 of 8
फरीदकोट में कार एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
चिल्लाने की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े आए और घायल महिला को बाहर निकाला और और पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
4 of 8
फरीदकोट में कार एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने गांववासियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे परिवार को बाहर निकाला और इनमें से गुरदयाल सिंह, उसकी पत्नी, दोनों बेटों समेत नाती की मौत हो चुकी थी जबकि गंभीर रूप से घायल उसकी बेटी सुनीता को तुरन्त सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
5 of 8
फरीदकोट में कार एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर जगदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को कार में से 3 लाख 49 हजार 500 रूपये की नगदी मिली जिसे वारिसों के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
6 of 8
फरीदकोट में कार एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
मरने वालों की पहचान गांव रोड़ावाली निवासी गुरदयाल सिंह अपनी पत्नी बिमला रानी, बेटे हरजिंदर सिंह, रमेश कुमार, विवाहित बेटी सुनीता रानी और नाती आरती के रूप में हुई। हादसा उस समय हुआ, जब परिवार अपने बेटे का रिश्ता तय करने के लिए जलालाबाद के गांव रोड़ावाली से फरीदकोट की तरफ आ रहा था।
विज्ञापन
7 of 8
फरीदकोट में कार एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
घायल महिला ने बताया कि रास्ते में कोटकपूरा के पास सड़क पर गिरे हुए एक पेड़ की वजह से पहले उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और बाद में वह एक अन्य पेड़ के साथ जा टकराई।