फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंगः भाई बना कातिल, कत्ल कर दी जवान बहन

Mon, 08 Aug 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी(भिवानी)
विज्ञापन
1 of 7
हरियाणा के भिवानी में ऑनर किलिंग, भाई ने बहन कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
एक भाई ने अपनी जवान बहन तेजधार हथियारों से कत्ल कर दी। मां ने बेटी का खून सना शव देखा तो वह बेहोश हो गई और सदमे मे है। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
हरियाणा के भिवानी में ऑनर किलिंग, भाई ने बहन कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
मामला हरियाणा में ​भिवानी जिले के गांव आदमपुर का है। मृतका की पहचान 18 वर्षीय प्रिया के रूप में हुई। आरोपी भाई 25 सुनील फिलहाल फरार है, वहीं मां बिमला देवी फिलहाल सदमे में है और काफी डरी हुई है। हत्याकांड को अंजाम देने की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। आसपास रहने वाले लोग भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

3 of 7
हरियाणा के भिवानी में ऑनर किलिंग, भाई ने बहन कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
वारदात रात में अंजाम दी गई। मां, प्रिया और सुनील ही घर में थे। सवेरे मां जगी तो कमरे में फर्श पर प्रिया का मिट्टी और खून से सना शव देखकर वह चिल्लाने लगी और बेहोश हो गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े आए तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।

4 of 7
हरियाणा के भिवानी में ऑनर किलिंग, भाई ने बहन कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
प्राथमिक जांच में मृतका के ​सिर, दोनों पैर व पेट में चोटों के निशान मिले हैं। मृतका की बहन और पिता रणबीर को फोन करके बताया गया तो वे भी मौके पर तुरंत पहुंच गए। सदर पुलिस थाना प्रभारी देशराज दहिया ने बताया कि मृतका के परिजनों ने इस संबंध में किसी प्रकार का कोई बयान दर्ज करवाए जाने से इंकार किया है। आरोपी सुनील चालक है।
विज्ञापन

5 of 7
हरियाणा के भिवानी में ऑनर किलिंग, भाई ने बहन कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि मां सदमे में है, लेकिन उसकी आंखों से आंसू तक नहीं निकले। पिता रणबीर भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। पड़ोसियों से भी पूछताछ की, मगर किसी ने रात को शोर-शराबा सुनने की बात नहीं कही। ऐसे में पुलिस का कहना है ​कि बिमला को पूरी घटना का पता है, मगर सदमे की वजह से बोल नहीं पा रही। अगर बिमला कुछ नहीं बताती तो सुनील की गिरफ्तारी के बाद ही प्रिया की हत्या का राज खुलेगा।
विज्ञापन

6 of 7
हरियाणा के भिवानी में ऑनर किलिंग, भाई ने बहन कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि मृतका प्रिया के शरीर पर तेजधार हथियार के पांच निशान मिले हैं। प्रिया के दोनों पैर, पेट व सिर पर तेजधार हथियार से गहरी चोट के निशान मिले हैं। महिला पुलिस ने जांच की तो प्रिया के दोनों पैरों पर चोट के तीन निशान मिले। पेट पर भी गहरा कट लगा था। सिर के पीछे काफी गहरी चोट थी। प्रिया का काफी खून बह गया था, जिससे उसकी मौत हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हरियाणा के भिवानी में ऑनर किलिंग, भाई ने बहन कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
सदर थाना प्रभारी देशराज दहिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी युवक इससे पहले ही वहां से फरार हो गया। लड़की के कपड़े मिट्टी खून से सने थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या घर में नहीं, बल्कि खेतों में की गई होगी। हत्या कर शव घर पर रखा होगा। क्योंकि उनका पूरा घर पक्का बना हुआ है। वहां इतनी मिट्टी लगने का सवाल ही नहीं उठता। पुलिस अब कई मामलों से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें