फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा खुलासा: पिता ने ही युवती का कत्ल कर लटकाया था शव, वजह बड़ी

Fri, 22 Jul 2016 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
पंजाब के लुधियाना में ऑनर किलिंग, बाप ने बेटी को मारकर लटकाया - फोटो : अमर उजाला
लुधियाना में 3 दिन पहले लाडोवाल में पेड़ पर लटके मिले युवती के शव की गुत्थी सुलझ गई है। कत्ल उसी के पिता ने किया था। तस्वीरों में पूरी रिपोर्ट।
विज्ञापन

2 of 5
पंजाब के लुधियाना में ऑनर किलिंग, बाप ने बेटी को मारकर लटकाया - फोटो : अमर उजाला
मामला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझा लिया। युवती ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उसका कत्ल उसके पिता व मामा ने इसलिए कर दिया था क्योंकि वे युवती के अवैध संबंधों से नाराज थे। युवती के शव के पास बरामद मोबाइल सिम से दोनों की पोल खुल गई। पिता को गिरफ्तार कर लिया जबकि मामा की तलाश है।
विज्ञापन

3 of 5
पंजाब के लुधियाना में ऑनर किलिंग, बाप ने बेटी को मारकर लटकाया - फोटो : अमर उजाला
डीसीपी ध्रुमन निंबले ने बताया कि आरोपी पिता की पहचान नजीबाद बिजनौर के रहने वाले निरवैर सिंह के रूप में हुई है, उसका मूल रूप से गांव अमृतसर है, जबकि वह वहां खेतीबाड़ी करता था जबकि फरार आरोपी मामा की पहचान अमृतसर के लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा के रूप में हुई है।

4 of 5
पंजाब के लुधियाना में ऑनर किलिंग, बाप ने बेटी को मारकर लटकाया - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में पता चला कि सिमरन को तो उसका पिता निरवैर सिंह व मामा लखविंदर सिंह 15 जुलाई को वहां से यह कह कर लाए थे कि सिमरन आगे की पढ़ाई अब पंजाब के आनंदपुर शहर में करेगी। पुलिस को यकीन हो चुका था कि युवती सिमरन की हत्या में पारिवारिक लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंजाब के लुधियाना में ऑनर किलिंग, बाप ने बेटी को मारकर लटकाया - फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम ने सिमरन के पिता निरवैर सिंह को गिरफ्तार कर जब सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने अपना गुनाह कबूल कर बताया कि उसने ही अपने साले के साथ अपनी बेटी की गला घोंट कर हत्या की थी। पुलिस आरोपी को अदालत से रिमांड पर लेकर और भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें