पिता ने बेटी को मारा और जला दिया। इसके पीछे लव मैरिज को वजह बताया गया, लेकिन साथ में एक और कारण पता चला। आप भी जानिए।
विज्ञापन
2 of 9
बेटी की हत्या कर शव जलाया
- फोटो : अमर उजाला
हुआ यूं कि हरियाणा के रोहतक में ऑनर किलिंग हुई। बेटी सीमा ने लव मैरिज की तो परिजनों ने उसे गला दबाकर मार डाला और फिर जला दिया। लेकिन मृतका का पति प्रदीप पुलिस लेकर शमशान पहुंच गया और पुलिस ने जलती चिता की आग बुझा अधजली हालत में डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रदीप ने हत्या किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
3 of 9
बेटी की हत्या कर शव जलाया
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया। मां को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि पिता को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में युवती की गला दबाकर हत्या करना कबूल कर लिया। पूछताछ में पिता ने बेटी को मारने की वजह बताते हुए कई चौंकाने वाली बातें बताईं।
4 of 9
अधजली लड़की की लाश
- फोटो : SELF
मृतका सीमा के पिता खुशीराम ने बताया कि बेटी के लव मैरिज करने से तो वह नाराज था ही, लेकिन उस दिन बेटी की ऊंची आवाज उससे बर्दाश्त नहीं हुई थी। जब उसकी मां व भाई ने उसे समझाया तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इससे वह गुस्से में आ गया और उसने अपनी पत्नी अंग्रेजो व बेटे रिंकू के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
5 of 9
बेटी की हत्या कर शव जलाया
- फोटो : अमर उजाला
मामले की जांच कर रहे शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी नवीन ने बताया कि अमृत कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय प्रदीप प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। छह माह पहले उसके पड़ोस में 21 वर्षीय युवती सीमा का परिवार किराए पर आकर रहने लगा। सीमा 10वीं पास करने के बाद से घर रह रही थी। इस बीच दोनों की जान पहचान बढ़ी और प्यार हो गया। गत 21 दिसंबर को दोनों ने रोहतक कोर्ट में शादी कर ली।
विज्ञापन
6 of 9
बेटी की हत्या कर शव जलाया
- फोटो : अमर उजाला
नवीन ने बताया कि उसके बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। किसी को नक तक नहीं लगने दी कि उन्होंने शादी कर ली है। अलग-अलग जाति व आमने-सामने घर होने के कारण दोनों डर रहे थे कि परिवार के लोग इस रिश्ते को स्वीकार करेंगे या नहीं। शादी होने के कारण अब उनके सामने राज को खोलने के सिवाए कोई रास्ता भी नहीं था।
विज्ञापन
7 of 9
बेटी की हत्या कर शव जलाया
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को प्रदीप ने अपने परिजनों के सामने खुलासा कर दिया कि उसने सीमा से कोर्ट मैरिज कर ली थी। अब चाहते हैं कि दोनों परिवार सहमत हो जाएं और सामाजिक तरीके से शादी करें। प्रदीप के परिजन बात करने के लिए बुधवार दोपहर सीमा के घर पहुंचे और कहा कि बच्चों ने कानूनी तौर पर शादी कर ही ली तो समारोह करके विदा कर दें। सीमा के परिजनों ने इसके लिए दो-तीन दिन का समय मांगा।
8 of 9
बेटी की हत्या कर शव जलाया
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच सीमा की परिजनों के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद सीमा की हत्या कर दी गई। वीरवार सुबह शव को वैश्य संस्था के नजदीक श्मशान घाट ले जाया गया और अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसकी भनक प्रदीप को लग गई। उसने खुशीराम को फोन किया तो कहा कि सीमा तो मर चुकी है। यह सुनते ही प्रदीप पुलिस स्टेशन आया और शिकायत दर्ज कराई।
युवती के शव को अधजली हालत में बरामद कर पीजीआई के डेड हाउस में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। फिलहाल हत्या व सबूत मिटाने के आरोप में लड़की के पिता व मां अंग्रेजो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि भाई रिंकू अभी फरार है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अंतरजातीय विवाह करने से सीमा के मायके वाले नाराज थे। इसके चलते उसकी हत्या कर दी गई।
- नवीन कुमार, थाना प्रभारी, शिवाजी कॉलोनी, रोहतक