फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें पूरा विवाद: पंजाब में पुलिस से क्यों भिड़े निहंग? 10 पुलिसकर्मी जख्मी, दो के हाथ कटे, होमगार्ड की मौत

Thu, 23 Nov 2023 06:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
मौके पर मौजूद भारी पुलिसबल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब के कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी स्थित गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा में गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे निहंगों और पुलिस के बीच फायरिंग शुरू हो गई। निहंगों ने पुलिस को गुरुद्वारा साहिब में दाखिल होने से रोकने की खातिर पथराव किया। इसके बाद किरपानों और धारदार हथियारों से हमला तेज कर दिया। वहीं गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत हो गई। इसके अलावा डीएसपी समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हैं। सभी को तुरंत सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से तीन पुलिस कर्मियों को कपूरथला के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। हमले में दो पुलिस कर्मियों के हाथ भी कट गए हैं। वहीं तीन निहंग भी घायल हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
मौके पर तैनात पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थाना सुल्तानपुर लोधी में हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीन लाइसेंसी हथियार भी बरामद किए हैं। हालात संभालने तुरंत एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) गुरिंदर सिंह, डीसी कैप्टन करनैल सिंह, डीआईजी राजपाल सिंह संधू, आईजी जालंधर रेंज से आला अधिकारी गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और निहंग सिंहों के प्रमुख बाबा मान सिंह के साथ करीब तीन घंटे बैठक कर मामला सुलझाया।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इन्हें आई चोट

मृतक की पहचान होमगार्ड जवान जसपाल सिंह निवासी गांव मनियाला के तौर पर हुई है। सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी पहुंचे घायलों की पहचान डीएसपी भुलत्थ भारत भूषण सैनी, एएसआई सुखदेव सिंह, कांस्टेबल बबलप्रीत सिंह, एएसआई अशोक कुमार, एएसआई गुरमीत सिंह, सुरिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, हरभजन सिंह, रमनदीप सिंह और हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। कई पुलिस कर्मियों को मामूली चोट भी आई हैं।

4 of 7
गुरद्वारा साहिब पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विशेष डीजीपी (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि कपूरथला पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरुद्वारा साहिब पर सेवादारों को बंधक बनाकर कब्जा किया गया है। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। इस मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार की अलसुबह गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा के बाहर पुलिस पहुंची तो अचानक अंदर से निहंग सिंहों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से होमगार्ड जवान जसपाल सिंह की मौत हो गई और दो पुलिस कर्मियों के हाथ कट गए। उनकी सर्जरी जालंधर के जोशी अस्पताल में चल रही है।
विज्ञापन

5 of 7
होमगार्ड जवान को पुलिस जवानों ने दी सलामी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ये है मामला

कपूरथला के एसएसपी वत्सल गुप्ता के अनुसार कई सालों से गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के सामने स्थित गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा (यादगार बाबा नवाब कपूर सिंह जी छावनी निहंग सिंह तख्त बुड्ढा दल) पर बाबा बुड्ढा दल 96 करोड़ी संत बलबीर सिंह सिंह का कब्जा चला आ रहा। उन्होंने अपने दो सेवादार निरवैर सिंह और जगजीत सिंह को गुरुद्वारा साहिब में बैठाया है। 
विज्ञापन

6 of 7
पंजाब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
21 नवंबर यानी मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे बाबा बुड्ढा दल के अलग हुए गुट के प्रमुख संत बाबा मान सिंह ने अपने 15-20 साथियों के साथ गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब में जबरन दाखिल हुए और निरवैर सिंह को बंधक बना लिया और जगजीत सिंह पर हथियारों से वार किया। इन दोनों के हथियार, मोबाइल और पैसे छीनकर गुरुद्वारा साहिब पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Punjab News - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद जगजीत सिंह के बयान पर बाबा मान सिंह और उनके 15-20 साथियों पर थाना सुल्तानपुर लोधी में केस दर्ज किया गया। वहीं 22 नवंबर को निहंग सिंह मान सिंह के 10 सेवादार निहंग सिंहों ने बाबा बलबीर सिंह के दूसरे डेरे गांव बूसोवाल रोड के समीप पीर गेब पर कब्जा करने की कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और तुरंत 10 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं गुरुवार को गुरुद्वारा साहिब पर कब्जे के मामले में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने पुलिस पहुंची थी। तभी उन पर हमला कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें