फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: पंजाब में एक और हिंदू नेता को दिनदहाड़े भूना, 15 गोलियां दागी

Tue, 31 Oct 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
Hindu leader shot dead in Amritsar
पंजाब में एक के बाद एक हिंदू नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। एक और दिलदहला देने वाली घटना घटी है जिसका CCTV फुटेज भी सामने आ गया है।
विज्ञापन

2 of 7
Hindu leader shot dead in Amritsar
हिंदू संघर्ष सेना के जिला प्रधान विपन शर्मा की सोमवार दोपहर करीब चार बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। विपन शर्मा बटाला रोड स्थित मेन बाजार से एक बैठक करके अपने घर प्रीत नगर (भारत नगर) की तरफ पैदल जा रहे थे। इसी दौरान दो सिख नौजवानों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

3 of 7
Hindu leader shot dead in Amritsar
फायरिंग के दौरान विपन शर्मा सड़क पर गिर पड़े। आरोपियों ने उन पर 15 से अधिक गोलियां दागी। पुलिस को मौके से गोलियों के खोल मिले हैं। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी में चार आरोपी दिख रहे हैं। आरोपी दो बाइक पर आते हैं और दो युवक गली के अंदर चले जाते हैं। बाकी दोनों युवक बाइक स्टार्ट रखते हैं। 

4 of 7
Hindu leader shot dead in Amritsar
आरोपियों ने विपन शर्मा को नजदीक से गोलियां मारीं। विपन को गोली मारने के बाद हत्यारे आराम से हथियार लहराते हुए बाइक पर बैठकर चले गए। चारों युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

5 of 7
Hindu leader shot dead in Amritsar
परिजनों में पसरा मातम 
विपन शर्मा (45) की हत्या के बाद पूरे बाजार में मातम पसर गया। परिजनों के अनुसार विपन सरल स्वभाव के थे। परिवार में उनकी पत्नी रजनी (42), बेटा जन्नत (23) और बेटी अलीशा (22) हैं। विपन के पिता बलदेव शर्मा पुलिस से रिटायर हैं। चार भाइयों में विपन शर्मा दूसरे नंबर पर थे। उनका एक भाई विजय शर्मा चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई है। विपन शर्मा का केबल का काम था। वे पिछले कई साल से हिंदुओं की आवाज बनकर उभरे थे। तीन दिन पहले ही उन्होंने बटाला रोड पर जागरण करवाया था। 
विज्ञापन

6 of 7
Hindu leader shot dead in Amritsar
साजिश के तहत हिंदू नेताओं को बनाया जा रहा निशाना
सूचना मिलते ही ऑल इंडिया हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सूरी और ऑल इंडिया हिंदू संघर्ष कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश भसीन घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने कहा कि पिछले 15 दिन में यह दूसरी बड़ी घटना है जिसमें हिंदू नेता को निशाना बनाया गया है। यह सब बड़ी साजिश के तहत हो रहा है। कुछ ऐसे वर्ग हैं जो कि हिंदू-सिख के बीच तनाव पैदा करना चाहते हैं। हमलावरों को पुलिस ने जल्द गिरफ्तार न किया तो आंदोलन तय है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Hindu leader shot dead in Amritsar
15 से ज्यादा गोलियां मारी, कितनी लगी ये पोस्टमार्टम में पता चला जाएगा 
विपन शर्मा पर 15 से अधिक गोलियां दागी गईं, लेकिन उन्हें कितनी गोलियां लगी यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चलेगा। पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव ने कहा कि वारदात के पीछे चार सिख युवकों की पहचान सीसीटीवी से की जा रही है। प्रारंभिक जांच पड़ताल में इस वारदात के पीछे किस गैंगस्टर या आतंकियों का हाथ है, इस बारे में जांच चल रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें