फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी रह गई बहन के लिए हरदीप की ख्वाहिश, नशे में धुत्त लड़की ने घोंपा चाकू

Sat, 31 Dec 2016 12:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
अधूरी रही हरदीप की ख्वाहिश
हरदीप की बहन का जयपुर में बीमारी के चलते ऑपरेशन करवाया गया हैं। हरदीप ने शनिवार को ही फोन पर कहा था कि उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

2 of 6
अधूरी रही हरदीप की ख्वाहिश
न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में रानियां के 24 वर्षीय हरदीप सिंह की हत्या से परिवार और दोस्त सदमे में हैं। हरदीप स्टडी वीजा लेकर दो साल पहले ही न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में पढ़ाई करने गए थे। 24 साल के हरदीप बेटे जोगा सिंह की मेहनत और लगन को देखते हुए न्यूजीलैंड सरकार ने उसे हाल ही में वर्क परमिट जारी किया था। 
विज्ञापन

3 of 6
अधूरी रही हरदीप की ख्वाहिश
जब हरदीप ने यह बात अपने पिता को बताई थी तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे। तब उन्होंने यह सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनकी यह खुशी कुछ समय के लिए है। हरदीप के पिता ने बताया कि ने बताया कि वह अपने दोनों बेटों को कामयाब देखना चाहते थे। उनका एक बेटा एक निजी बैंक में नौकरी करता हैं। 

4 of 6
न्यूजीलैंड में सिख युवक हरदीप की हत्या
जबकि छोटे बेटे हरदीप को अच्छी पढ़ाई के लिए उन्होंने विदेश भेजने का मन बनाया था। इसके लिए लाखों रुपए खर्च करने पड़े थे और कर्ज लिया था। परिजनों ने  मुताबिक हरदीप की बहन का जयपुर में बीमारी के चलते ऑपरेशन करवाया गया हैं। हरदीप ने शनिवार को ही फोन पर कहा था कि उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

5 of 6
अधूरी रही हरदीप की ख्वाहिश
वह बहन के इलाज के लिए जल्द ही पैसे भेजेगा। उसने कहा था कि सोमवार को वह अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करवा देगा। बस बहन का इलाज बढ़िया डॉक्टर से करवाना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अधूरी रही हरदीप की ख्वाहिश
इसी बीच 25 दिसंबर को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड के क्रिसमस पार्टी का आयोजन हो रहा था। हरदीप भी कार्यक्रम देखने गया था। इसी समय नशे में धुत्त एक लड़की ने हरदीप के सीने पर चाकू से वार कर दिया। जिससे हरदीप बुरी तरह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें