फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो सीरियल किलर्स जिनकी लिस्ट हमेशा रही 100 के पार, आज भी थर्राते हैं लोग

Fri, 30 Dec 2016 05:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
ये दुनिया के वो किलर्स हैं जिन्होंने एक या दो हत्याएं नहीं की बल्कि इनको 70 से अधिक हत्याओँ के लिए जाना जाता है। इन्होंने हत्या, रेप, यौन शोषण जैसे घिनौने अपराधों को करने में बर्बरता की सारे हदें ही लांघ दीं। एक सवाल उठता है कि ये सनकी आखिर ऐसा कदम उठाते ही क्यों है जिसकी वजह से बेगुनाह और मासूम इंसान की जिंदगी नरक हो जाती है। कुछ लोग मानते हैं कि सनकी बचपन में हुई घटनाओं से परेशान रहते हैं तो कुछ इन्हें प्यार में धोखा खाना ही इनकी सनक की वजह मानते हैं। भले ही इनकी बर्बरता अपनाने के पीछे कई कारण हो लेकिन इनके हाथों हुआ अपराध आसानी से भूला नहीं जा सकता। आइए आपको बताते है दुनिया के उन सीरियल किलर्स के बारे में जिन्होंने अपने सिरफिरेपन से कई लोगों को मौत के घाट उतारा। ये वो सीरियल किलर्स है जिनके किस्से सुनकर लोग आज भी थर्रा जाते हैं। जानें कौन हैं ये....
विज्ञापन

वो सीरियर किलर्स जिनकी लिस्ट हमेशा रही 100 के पार, आज भी थर्राते हैं लोग

2 of 7
serial killers
लूईस गैरावीटो एक ऐसा सीरियल किलर जिसने करीब 300 बच्चों को अपना निशाना बनाया। ये सनकी कोलंबिया का रहने वाला है। लूईस को दुनिया के सबसे खतरनाक सीरियल किलर्स में से एक माना जाता है। बताया जाता है कि जिन बच्चों का शोषण और रेप लूईस ने किया वे सभी 16 साल से कम उम्र के थे। लूईस की इस क्रूरता के चलते वो कोलंबिया के अखबारों में लंबे समय तक छाया रहा। हालांकि बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

वो सीरियर किलर्स जिनकी लिस्ट हमेशा रही 100 के पार, आज भी थर्राते हैं लोग

3 of 7
पेडरो लोपेज भी कोलंबिया का ही रहने वाला था। कभी कत्ल, शोषण और रेप के आरोप में घिरे पेडरो ने अपराध करने में गैरोविटो को भी पीछे छोड़ दिया। पेडरो पर 420 पीड़ितों को अपना शिकार बनाने का आरोप लगा, जिसमें से 110 के साथ उसने बर्बरता की सारी सीमाएं ही लांघ दी। चौंकाने वाली बात है कि इस सीरियल किलर ने कोलंबिया में 300 से ज्यादा लड़कियों का कथित तौर पर रेप और मर्डर किया। पेडरो की इस सनक के सामने आने के बाद वो नॉर्थ अमेरिका में लंबे समय तब सुर्खियों में बना रहा। गिरफ्त में आने के बाद पेडरो को मानसिक रोगी करार दिया गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

वो सीरियर किलर्स जिनकी लिस्ट हमेशा रही 100 के पार, आज भी थर्राते हैं लोग

4 of 7
डेनियल कैमार्गो बारबोसा  वो सीरियल किलर है जिसका नाम अपराधिक घटनाओं के काले पन्नों में आज भी दर्ज है। डेनियल पर करीब 150 लोगों को शोषित करने का आरोप लगा, जिनमें से उसे 72 लोगों के कत्ल का दोषी पाया गया। पुलिस के मुताबिक बचपन से ही वो क्राइम करने का इच्छुक था। लेकिन, सनक में डूब चुके डेनियल ने नाबालिग लड़कियों और जवान औरतों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया। वो अपने शिकार को पैसे का लालच देता था और लंबी सैर पर ले जाता था। जब पीड़िता थक जाती थी वो उनके साथ रेप करता था और गला घोंट देता था। 1994 में जेल के अंदर ही डेनियल का कत्ल कर दिया गया था।
विज्ञापन

वो सीरियर किलर्स जिनकी लिस्ट हमेशा रही 100 के पार, आज भी थर्राते हैं लोग

5 of 7
कमपतिमार शंकरिया एक ऐसा भारतीय सीरियल किलर था जो अपने शिकार को हथौड़ा मार कर खत्म करता था। मीडिया खबरों के अनुसार इस किलर ने करीब 70 लोगों को हथौड़े से मौत के घाट उतारा था। साल 1979 में इस शख्स को फांसी पर चढ़ा दिया गया था। फांसी के दौरान उसके आखिरी शब्द थे कि मैंने बहुत कत्ल किए है, लेकिन मेरे जैसा और कोई न हो इसकी उम्मीद करता हूं।
विज्ञापन

वो सीरियर किलर्स जिनकी लिस्ट हमेशा रही 100 के पार, आज भी थर्राते हैं लोग

6 of 7
चीन का रहने वाला शिंघाई एक ऐसा सीरियल किलर था जिसने प्यार में धोखा खाया था। गर्लफ्रेंड के छोड़ कर जाने के बाद उसके दिमाग में समाज के खिलाफ गुस्सा भर गया और वह लोगों का कत्ल करने लगा। पुलिस के मुताबिक शिंघाई ने कुल्हाड़ी, मीट काटने वाला चाकू व अन्य धारदार हथियारों से करीब 67 लोगों का कत्ल किया। उसने कहा कि लोग जिए या नहीं उससे उसे मतलब नहीं। मेरा इस समाज से कोई लेना-देना नहीं है इसलिए मैं ऐसा करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वो सीरियर किलर्स जिनकी लिस्ट हमेशा रही 100 के पार, आज भी थर्राते हैं लोग

7 of 7
गैरी रिजवे को अमेरिका में ग्रीन रिवर किलर के नाम से जाना जाता था। करीब 20 सालों तक उसने सेक्स वर्कर्स और लाचार महिलाओं का कत्ल किया। बताया जाता है कि वह कत्ल करने के बाद लाशों को ग्रीन रिवर या उसके पास के जंगलों में दफना देता था। चौंका देने वाली बात है कि उन्हीं जगहों पर वापस आता था और कथित तौर पर उनके साथ सेक्स किया करता था। बताया जाता है कि उसने करीब 90 से ज्यादा महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाया, जिसमें से केवल 49 केसों में ही उसे दोषी पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें