बदमाशों में पुलिस का खौफ किस कदर खत्म हो चुका है, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक छात्र को स्कूल के अंदर घुसकर गोली मार दी गई।
विज्ञापन
2 of 9
Bhiwani News
घटना हरियाणा के भिवानी का है, जहां बहल के एक स्कूल परिसर में दो हमलावरों ने दसवीं कक्षा के छात्र को गोली मार दी। हमलावर स्कूल में एडमिशन की जानकारी लेने के बहाने अंदर घुसे और वारदात को अंजाम देने के बाद तीसरे साथी की मदद से गाड़ी में सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन
3 of 9
Bhiwani News
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब तीन बजे दो युवक स्कूल के मेन गेट पर इंट्री कराकर अंदर आए। एडमिशन ब्लॉक में जाकर दाखिले के बारे में जानकारी ली। युवकों ने विद्यालय में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र सौरभ का नाम लिया और उससे मिलवाने के लिए कहा।
4 of 9
Bhiwani News
इस दौरान दोनों युवक एडम ब्लॉक के मेन गेट तक आ गए। इसी बीच वहां सौरभ भी आ गया। उसने जैसे ही दोनों युवकों को देखा तो भागने लगा। इस पर दोनों हमलावर छात्र के पीछे भागे और एडमिशन ब्लॉक के ठीक सामने बने लॉन में उस पर गोलियां दाग दीं।
विज्ञापन
5 of 9
Bhiwani News
गोलियां छात्र के पिछले हिस्से में लगीं और वह गिर गया। इसके बाद हमलावर हाथ में हथियार लहराते हुए मेन गेट तक आए। हथियार देख सिक्योरिटी मैन घबरा गए। हमलावर विद्यालय के बाहर खड़ी गाड़ी में तीसरे साथी के साथ फरार हो गए। इसके बाद घायल छात्र को हिसार ले जाया गया।
विज्ञापन
6 of 9
Bhiwani News
हमलावरों को देखकर पहचान गया था सौरभ
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सौरभ ने जैसे ही हमलावरों को देखा उनको पहचान गया था। हमलावरों को देखते ही वह एडम ब्लॉक के बाहर लगे लॉन की तरफ भागा था। हमलावरों ने उसका पीछा किया और एडम ब्लॉक के सामने फायर कर दिया। सौरभ लॉन में लगे पौधों को फांदता रहा और हमलावर उसके पीछे भागते रहे। मौके पर मौजूद नौ एमएम के गोली के तीन खोल मिले हैं। इससे आशंका है कि हमलावरों ने छात्र पर तीन फायर किए थे। हालांकि, सौरभ को कितनी गोलियां लगी हैं इसकी पुष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
7 of 9
Bhiwani News
करीब 40 मिनट कैंपस में रहे हमलावर
स्कूल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के मुताबिक, हमलावरों ने दोपहर करीब दो बजकर दस मिनट पर विद्यालय में इंट्री की। इसके बाद वे एडमिशन ब्लॉक में गए और वहां से एडमिशन प्रक्रिया की जानकारी ली। हमलावरों ने मैस देखने के लिए भी कहा, लेकिन इससे पहले वे मैस में जाते उनको उनका टारगेट सामने मिल गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर करीब दो बजकर 50 मिनट पर बाहर निकले। जिस समय वे बाहर गए तो भागते रहे और हाथ में हथियार लहराते रहे। हमलावरों ने विद्यालय की इंट्री बुक में अमन तथा विजिटर बुक में संदीप नाम दर्ज कराया है, जबकि दोनों जगह पर मोबाइल नंबर एक ही लिखवाया है।
8 of 9
demo pic
तो पुरानी रंजिश में किया गया हमला
घायल छात्र सौरभ रोहतक के गांव भराण का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि विद्यालय रिकार्ड के अनुसार उसका पता रोहतक का है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में जो बात सामने आई है उसके मुताबिक सौरभ के परिवार की किसी केस में रंजिश चल रही है। मर्डर केस में उसके पिता जेल में हैं। पुलिस को आशंका है कि मंगलवार की घटना इसी से संबंधित हो सकती है। डीएसपी कुलदीप बैनीवाल ने बताया कि सौरभ के पिता आपराधिक मामले में जेल में है और उसका भाई फरार है। सौरभ ने विद्यालय में पिछले वर्ष नौंवीं कक्षा में दाखिला लिया था। अब वह दसवीं कक्षा का छात्र है।
तीन टीम लगी हैं आरोपियों की तलाश में
आरोपियों की तलाश में स्थानीय पुलिस के अलावा सीआईए की टीम आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुटी है। इसके अलावा एक स्पेशल इंस्वेस्टिगेशन टीम भी आरोपियों की जानकारी जुटा रही है। डीएसपी कुलदीप बैनीवाल ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले से जुड़े हर पहलु को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले को शीघ्र सुलझाने एवं दोषियों को पकड़ने के लिए प्रयासरत है।