युवती ब्वॉयफ्रेंड से मिलने के लिए घर से निकली थी, सवेरे लोगों ने हाइवे पर दोनों के शव पड़े हुए देखे। मामला प्रेम प्रसंग का है या कुछ और?
2 of 8
डेड बॉडी की पहचान करती पुलिस
रविवार सुबह मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे पर मांडोठी केएमपी पर युवक-युवती के शव पड़े मिले। पास में पानी की बोतल, जहरीली गोलियां, कुछ अन्य सामान भी पड़ा हुआ था। घटनास्थल से काफी दूर तक जहरीली दवा की दुर्गंध उठ रही थी। युवक के शव के साथ एक मोबाइल पड़ा हुआ था। पुलिस ने उसी के आधार पर जो कॉल हुई थी, उस पर संपर्क साधते हुए मृतकों की पहचान की। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची और उन्होंने भी यहां से कुछ साक्ष्य जुटाएं।
3 of 8
मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने डेड बॉडी को देख की पहचान
थाना सदर एसएचओ रणधीर सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान बुपनियां निवासी मोहित और उनके पड़ोस की ही लड़की के रूप में हुई। उनकी मौत के पीछे क्या वजह रही है, इसको लेकर पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिए है। पुलिस ने मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए विसरा भी लिया है, ताकि उसे जांच के लिए मधुबन लैब में भेजा जा सके। उधर, युवक-युवती के एक साथ जहर खाकर जान देने की घटना के बारे में लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते रहे।
4 of 8
डेड बॉडी की पहचान करती पुलिस
बताया गया है कि मृतक मोहित दो भाइयों में बड़ा था और वह बहादुरगढ़ में मेट्रो निर्माण कार्य से जुड़े सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर पिछले कुछ माह से ड्यूटी कर रहा था। शनिवार शाम परिजनों से बात करके वह ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था, लेकिन न तो ड्यूटी पर पहुंचा और न ही वापस घर।
5 of 8
मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने डेड बॉडी को देख की पहचान
यही नहीं जिस युवती ने उसके साथ जान दी है, वह भी रात से घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजन उसे तलाश ही रहे थे कि रविवार सुबह उसका शव मांडोठी केएमपी पर संदिग्ध हालात में पड़ा मिला।
विज्ञापन
6 of 8
मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने डेड बॉडी को देख की पहचान
मृतक मोहित के पिता के अलावा अन्य सदस्यों ने बताया कि रविवार सुबह ही उन्हें बेटे की मौत की सूचना मिली। देर रात उसने अपने छोटे भाई के पास फोन किया, लेकिन कुछ ज्यादा बात नहीं और फिर अचानक फोन काट दिया, लेकिन उसके बाद कोई दोबारा कॉल नहीं की।
7 of 8
मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने डेड बॉडी को देख की पहचान
उन्हें यह बिल्कुल भी भनक नहीं थी कि उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। घटनास्थल के पास से पुलिस ने मृतक की बाइक और कुछ अन्य सामान भी बरामद किया। मोहित के मोबाइल की कॉल डिटेल को लेकर भी पुलिस जांच में जुटी है।
मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने डेड बॉडी को देख की पहचान
वहीं डीएसपी हंसराज का कहना है कि दोनों शाम को घर से निकले थे और रविवार सुबह उनके शव मांडोठी क्षेत्र में मिले। उनकी मौत पर कुछ डिटेल तो नहीं आई, लेकिन मौके से कोई पत्र या सुसाइड नोट नहीं मिला। हालांकि प्रेम प्रसंग की बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि दोनों एक ही गांव से हैं। उन्होंने बताया कि विसरा जांच की रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगा कि दोनों की मौत की असली वजह क्या रही। पुलिस सभी एंगल को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।