फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज तिल तिल मरती हूं मां... 11 पेजों में बयां किया दिल का दर्द और फंदे पर झूल गई

Wed, 17 May 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
ससुरालियों से परेशान लड़की ने की सुसाइड
रोज तिल तिल मरती हूं मां, बस अब बर्दाश्त नहीं होता...। लड़की ने 11 पेजों में पति, जेठ और ससुर की दरिंदगी बयां की और फदे पर झूल गई।
विज्ञापन

2 of 6
ससुरालियों से परेशान लड़की ने की सुसाइड
घटना पंजाब के पटियाला की है। ससुरालियों की प्रताड़ना और लव मैरिज का दर्द सुसाइड नोट में लिखकर 20 साल की कंचन ने फंदा लगा लिया। थाना बख्शीवाला के गांव दंदराला की कंचन के सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
ससुरालियों से परेशान लड़की ने की सुसाइड
पिता केसर सिंह ने बताया कि कंचन ने 30 अगस्त 2016 को गांव राजपुरा के तेजिंदर सिंह से लव मैरिज की थी। जिससे परिवार वालों ने कंचन से बोलचाल बंद कर दी थी। मार्च में कंचन का फोन आया कि उसके ससुराल के लोग उसे परेशान करते हैं। जिसके बाद बेटी को घर ले आए। मायके में कंचन का पति तेजिंदर उसे फोन पर रोजाना एसएमएस करता और जिसके जरिए परेशान करता रहा।

4 of 6
ससुरालियों से परेशान लड़की ने की सुसाइड
कंचन ने इसकी शिकायत एसएसपी पटियाला को दी थी, जिस पर कार्रवाई नहीं हुई। उलटा हमारे खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करा दी गई थीं। इस बीच कंचन ने सुसाइड कर ली। उसमें बेटी ने लिखा कि उसके पति और सुसराल के लोगों ने उसका निजी पलों का MMS बना लिया था। पति वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। जेठ और उसका ससुर उस पर बुरी नजर रखने लगे और मुझे धंधा करने के लिए कहते थे।
विज्ञापन

5 of 6
ससुरालियों से परेशान लड़की ने की सुसाइड
कंचन ने लिखा कि पति भी जेठ और ससुर के साथ मिला हुआ था। कंचन ने अपने सुसाइड नोट मे अपने ससुराल परिवार के दर्शन, चरनजीत कौर पिंकी, गुरप्रीत, मनप्रीत और तेजिंदर पर आरोप लगाए। उसने लिखा कि शादी के 15 दिन बाद ही ससुराल परिवार ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए। दहेज की मांग करनी शुरू कर दी। कंचन ने सुसाइड नोट मे लिखा कि वह दो बार प्रेगनेट हुई, लेकिन ससुरालियों ने उसका अबॉर्शन करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ससुरालियों से परेशान लड़की ने की सुसाइड
सुसाइड नोट इस तरह शुरू किया गया...
मैं यह सब अपने पूरे होश में लिख रही हूं। मैं 30 अगस्त 2016 को रात 12 बजे घर से भागी थी और 31 अगस्त को गुरुद्वारे में शादी की थी। इस शादी में मेरे प्रेमी तेजिंदर के दोनों भाई गुरप्रीत सिंह और मनप्रीत सिंह गवाह बने। 1 सितंबर 2016 को मेरे पति के बड़े भाई और मेरे ससुर मुझे और मेरे पति को चंडीगढ़ से राजपुरा ले गए। उसके बाद सिर्फ 15 दिन मेरे साथ ठीक से रहे और फिर अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। सबसे पहले शुरुआत दहेज की मांग से की थी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें