फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने खूंखार गैंगस्टर सुरेंद्र ग्योंग का आतंक किया खत्म, देखिए एनकाउंटर की असली तस्वीरें

Sat, 27 Jan 2018 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
1 of 11
गैगस्‍टर सुरेंद्र ग्‍योंग पुलिस मुठभेड़ में मारा गया - फोटो : अमर उजाला
आतंक का नाम बन चुके गैंगस्टर सुरेंद्र ग्योंग की कहानी को पुलिस ने खत्म कर दिया। एनकाउंटर की असली तस्वीरें सामने आईं हैं। जिसे देख समझा जा सकता है कि पुलिस और गैंगस्टर में कैसे मुठभेड़ हुई। 
विज्ञापन

2 of 11
गैगस्‍टर सुरेंद्र ग्‍योंग पुलिस मुठभेड़ में मारा गया - फोटो : अमर उजाला
कुख्‍यात गैंगस्‍टर सुरेंद्र ग्योंग को पुलिस ने मार गिराया है। करनाल और कैथल पुलिस ने संयुक्‍त आपरेशन में ग्‍योंग को करनाल के गांव राहड़ा में मुठभेड़ में मार गिराया। वह पिछले साल झज्‍जर जेल से पेरोल पर आने के बाद फरार हो गया था। 
विज्ञापन

3 of 11
गैगस्‍टर सुरेंद्र ग्‍योंग पुलिस मुठभेड़ में मारा गया - फोटो : अमर उजाला
उस पर हत्‍या, हत्‍या के प्रयास, अपहरण और फिरौती मांगने के कई मामले दर्ज थे। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी ग्‍योंग से अपनी जान को खतरा बताया था। ग्‍योंग हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली में भी अपराध कर चुका था। 

4 of 11
गैगस्‍टर सुरेंद्र ग्‍योंग पुलिस मुठभेड़ में मारा गया - फोटो : अमर उजाला
उस पर दिल्‍ली और हरियाणा में कुल 34 मामले दर्ज किए गए हैं। वह 1994 में अपराध जगत में सक्रिय था। 
विज्ञापन

5 of 11
गैगस्‍टर सुरेंद्र ग्‍योंग पुलिस मुठभेड़ में मारा गया - फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि सुरेंद्र ग्‍योंग अपनी होंडा सिटी कार में जींद के असंध से करनाल की ओर जा रहा था। इसी भनक प‍ुलिस को पहले ही लग गई थी। कैथल पु‍लिस को सूचना मिली थी कि सुरेंद्र ग्‍योंग होंडा सिटी कार से कैथल से करनाल की अोर जा रहा है। 
 
विज्ञापन

6 of 11
गैगस्‍टर सुरेंद्र ग्‍योंग पुलिस मुठभेड़ में मारा गया - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कैथल पुलिस की टीम ने ग्‍योंग की कार का पीछा करना शुरू कर दिया। करनाल पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई। इसके बाद करनाल के राहड़ा गांव के पास आगे से करनाल पुलिस और पीछे से कैथल पुलिस की टीम ने ग्‍योंग को घेर लिया। 
विज्ञापन

7 of 11
गैगस्‍टर सुरेंद्र ग्‍योंग पुलिस मुठभेड़ में मारा गया - फोटो : अमर उजाला
ग्‍योंग कुछ कर पाता पुलिस टीमों ने बुरी तरह घेर लिया। खुद को घिरा पाकर ग्‍योंग और कार में मौजूद उसके तीन साथियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। 

8 of 11
गैगस्‍टर सुरेंद्र ग्‍योंग पुलिस मुठभेड़ में मारा गया - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पु‍लिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और इसमें ग्‍योंग मारा गया। दूसरी अोर बताया गया है कि कार में ग्‍योंग अकेला था। योंग को आठ गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके तीन साथी इस दौरान भाग गए। सरेंद्र की गाड़ी से पुलिस की वर्दी भी बरामद की गई है।

9 of 11
गैगस्‍टर सुरेंद्र ग्‍योंग पुलिस मुठभेड़ में मारा गया - फोटो : अमर उजाला
 सुरेंद्र ग्‍योंग का प्रदेश में काफी आतंक था। वह पिछले साल  21 मई को झज्‍जर जेल से पैराेल पर ग्‍योंग गांव में अपने घर आया था। उसके बाद वह फरार होकर अपराध जगत में सक्रिय हो गया। सुरेंद्र ग्‍योंग पर हत्‍या और हत्‍या के प्रयास के 11 मामले सहित कुल 34 मामले कई जिलों में दर्ज थे। 

10 of 11
गैगस्‍टर सुरेंद्र ग्‍योंग पुलिस मुठभेड़ में मारा गया - फोटो : अमर उजाला
कुछ माह पहले कांग्रेस के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता रणदीप सुरजेवाला ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा के लिए हाई कोर्ट में भी सुरक्षा की गुहार लगाई थी। 
 
विज्ञापन

11 of 11
गैगस्‍टर सुरेंद्र ग्‍योंग पुलिस मुठभेड़ में मारा गया - फोटो : अमर उजाला
सुरेंद्र ग्योंग ने अपने आपराधिक कैरियर की शुरुआत वर्ष 1999 में हत्या, डकैती अपहरण से की थी। करीब सात साल कैथल में इसका पूरा आतंक रहा। पहले यह कृष्ण पहलवान के साथ मिलकर धंधा किया करता था। लेकिन पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों गुटों में अनबन हो गई। रंजिश के चलते ही सुरेंद्र ग्योंग गुट ने पुराने बस अड्डा के सामने कृष्ण पहलवान की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें