गोरा होने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते है लेकिन इन स्कूली बच्चों ने जो कदम उठाया उससे 12 बच्चे अस्पताल पहुंच गए, देखिए
विज्ञापन
2 of 7
गोरा होने के चक्कर में अस्पताल पहुंचे 12 स्कूली बच्चे
मामला हरियाणा के कैथल का है, जहां गांव जाखौली के सरकारी स्कूल के इन बच्चों पर गोरा होने का भूत ऐसा सवार हुआ कि कि इन्होने एक डरावना कदम उठा लिया।
विज्ञापन
3 of 7
गोरा होने के चक्कर में अस्पताल पहुंचे 12 स्कूली बच्चे
घटना सुबह की है जब बच्चे प्रार्थना के बाद क्लास में गए तो कुछ बच्चों को बुरी तरह से खुजली शुरू हो गई। स्कूल टीचरों ने बच्चों से पूछने का प्रयास किया लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया।
4 of 7
गोरा होने के चक्कर में अस्पताल पहुंचे 12 स्कूली बच्चे
बार-बार पूछने पर बच्चों ने सिर्फ इतना ही कहा कि उन्होंने गोरा होने के लिए किसी पौधे के पत्ते लगाए थे। उसी समय पास के ही सरकारी अस्पताल से प्राथमिक उपचार दिलवाया गया लेकिन बच्चों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
5 of 7
गोरा होने के चक्कर में अस्पताल पहुंचे 12 स्कूली बच्चे
उसी समय अभिभावकों को बुलाकर बच्चों को कैथल के सरकारी अस्पताल भेजा गया। कैथल के सरकारी अस्पताल में बच्चों को उचित उपचार दे दिया गया है और बच्चों की स्थिति बेहतर है।
विज्ञापन
6 of 7
गोरा होने के चक्कर में अस्पताल पहुंचे 12 स्कूली बच्चे
दरअसल, कैथल के गांव जाखौली के सरकारी स्कूल में किसी पौधे के संपर्क में आने से 12 बच्चों की हालत बिगड़ गई। बच्चों ने गोरा होने के लिए स्कूल से पहले एक पौधे के पत्तों को रगड़ लिया था।
गोरा होने के चक्कर में अस्पताल पहुंचे 12 स्कूली बच्चे
बच्चों की स्थिति के विषय में डॉक्टर आरडी चावला ने बताया कि बच्चों ने किसी पौधे को हाथ लगाया था जिसकी वजह से उन्हें खुजली शुरू हो गई। बच्चों को दवाई दे दी गई है लेकिन अभी तक अंडर ओबजर्वेशन रखा है।