फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: गोलियां लगने के बाद यूं बिखर गए युवकों के शव, देखकर मां चिल्लाने लगी

Sun, 23 Apr 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
गुरदासपुर में गैंगवार
कार सवार युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग। गोलियां लगने के बाद युवकों के शव इस तरह बिखर गए कि हाल देखकर मां का कलेजा फट गया।
विज्ञापन

2 of 6
गुरदासपुर में गैंगवार
पंजाब के गुरदासपुर में काहनूवान बाईपास के पास वीरवार दोपहर को गैंगवार में डस्टर गाड़ी में सवार पांच युवकों पर दूसरे गैंग ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें दो की मौके पर मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते मे दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य युवक बुरी तरह जख्मी है। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी भुपिंद्रजीत सिंह विर्क व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 6
गुरदासपुर में गैंगवार
इस वारदात में विक्की गौंडर गैंग के हाथ होने का शक है। थाना तिब्बड़ इलाके में दिनदहाड़े इस वारदात के बाद दहशत का माहौल है। हरदोछन्नी रोड निवासी दमन महाजन पुत्र विजय महाजन ने बताया कि वह अपने साथियों सहित डस्टर गाड़ी पर सवार होकर कचहरी से काहनूवान की तरफ जा रहा था। गुरदासपुर काहनूवान बाईपास पर पहले से घात लगाए हमलावरों ने गाड़ी को रोक कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

4 of 6
गुरदासपुर में गैंगवार
इस फायरिंग में उसके साथी हरप्रीत सिंह उर्फ सूबेदार, सुखचैन लाडी, हैप्पी और निशान सिंह को गोलियां लगीं। वह बाल-बाल बच गया। गोली लगने से हरप्रीत सिंह उर्फ सूबेदार पुत्र सुलखन सिंह निवासी मुस्तफाबाद व सुखचैन सिंह लाडी उर्फ जट्ट पुत्र प्रेम सिंह निवासी संगलपुरा रोड गुरदासपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हैप्पी पुत्र गुरदेव सिंह निवासी पुल तिब्बड़ी और निशान सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन

5 of 6
गुरदासपुर में गैंगवार
घायलों को गुरदासपुर के सिविल अस्पताल ले जा जाया गया। हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने हैप्पी और निशान को अमृतसर रैफर कर दिया। अमृतसर ले जाते समय हैप्पी की रास्ते में मौत हो गई। घायल निशान सिंह के बारे में अभी कोई पता नही चला है। गोलीबारी में मारे गए हरप्रीत सिंह उर्फ सूबेदार पर कई केस चल रहे थे और उसी सिलसिले में वह और उसके साथी कचहरी से केस की तारीख भुगतने के बाद वापस आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुरदासपुर में गैंगवार
दमन महाजन ने किसी के साथ दुश्मनी होने से इंकार किया। हालांकि उसने कहा कि सामने आने पर वह हमलावरों को पहचान लेगा। बॉर्डर रेंज के आईजी नौनिहाल सिंह ने बताया कि यह वारदात गैंगवार का नतीजा है। गैंगस्टर विक्की गौंडर और जग्गू के गैंग के बीच रंजिश चल रही है। पुलिस को ऐसे इनपुट मिल रहे हैं कि विक्की गौंडर ने साथियों के साथ इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें