फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांसर गोलीकांड: धरा गया मुख्य आरोपी, सामने आई कातिल की असली करतूत

Tue, 06 Dec 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
1 of 9
शादी समारोह में गोली लगने से डांसर की मौत
शादी समारोह में हुए डांसर गोलीकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कातिल की करतूत अब सामने आ गई है।
विज्ञापन

2 of 9
बठिंडा में शादी में फायरिंग में मारी गई लड़की
बठिंडा के आशीर्वाद पैलेस में डांसर कुलविंदर कौर के कत्ल के मामले में सोमवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी बिल्ला को तलवंडी साबो से गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

3 of 9
बठिंडा में शादी में फायरिंग में मारी गई लड़की
थाना मौड़ प्रभारी दलजीत सिंह ने बताया कि बिल्ला के अलावा पैलेस मालिक जसवीर सिंह, संजू गोयल और दो अन्य को भी विभिन्न जगहों से गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे वारदात में उपयोग किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। 
 

4 of 9
शादी में स्टेज पर फायरिंग और डांसर की मौत
वारदात की चश्मदीद डांसर प्रिया के अनुसार शनिवार को वह, शहनाज, लवप्रीत और कुलविंदर कौर उक्त शादी समागम में जब स्टेज पर डांस कर रही थी तो वहां नीचे नाच रहे बिल्ला नामक युवक ने अपने साथियों समेत स्टेज पर चढ़ने की कोशिश की। 
विज्ञापन

5 of 9
शादी में स्टेज पर फायरिंग और डांसर की मौत
प्रिया ने खुलासा किया है कि बिल्ला जैसे ही नीचे गया तो उसने राइफल पकड़कर जानबूझकर गोली चला दी जो उसकी साथी डांसर कुलविंदर कौर को लग गई और उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

6 of 9
बठिंडा में शादी में फायरिंग में मारी गई लड़की
चश्मदीद डांसर प्रिया ने बताया कि इस वारदात के बाद पैलेस में अफरा तफरी मच गई और किसी ने भी कुलविंदर के पास आने की कोशिश नहीं की, लेकिन कुछ समय के बाद कुछ युवक स्टेज पर आए और शव को दरिंदगी के साथ घसीटते हुए बाहर तक ले गए। 
विज्ञापन

7 of 9
शादी समारोह में गोली लगने से डांसर की मौत
चश्मदीद डांसर प्रिया ने मांग की है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर जिला प्रशासन पीड़िता के परिवार की आर्थिक सहायता करे। प्रिया ने भावुक होते हुए बताया कि इस घटना के बाद वह और उसकी दो अन्य साथी डांसर भी सदमे में हैं। 

8 of 9
एक डांसर को क्यों मार दी गोली? - फोटो : self
भाई की मौत के बाद अपनाया था डांसर का पेशा
करीब तीन साल पहले कुलविंदर कौर के भाई रिंपा की मौत हो गई थी। इसके बाद घर में कमाने वाला कोई नहीं था और उसने डांसर के रूप में शादी समागमों में जाना शुरू किया, ताकि भाई के बच्चों को पढ़ाया लिखाया जा सके। 
विज्ञापन

9 of 9
शादी में स्टेज पर फायरिंग और डांसर की मौत
विरासत कला मंच के अध्यक्ष रमनदीप सिंह मांग की है कि शादी समागम के दौरान पैलेस में हथियार न ले जाने दें और सख्ती से पाबंदी लागू करें। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस बाबत भी सख्ती की जाए, ताकि बेकसूर लोगों की जाने न जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें