फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा से पहले इस 'साध्वी' ने शादी में बहाया था खून, दोनों जगहों पर हुई एक चूक

Tue, 06 Dec 2016 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
शादी समारोह की खूनी लीला
शादी समारोह में स्टेज पर डांसर को गोली मार दी गई, इससे पहले करनाल में भी खून बहा था। दोनों जगहों पर देखिए क्या चूक हुई।
विज्ञापन

2 of 9
बठिंडा में शादी में फायरिंग में मारी गई लड़की
पंजाब के बठिंडा में हुए गोलीकांड से सभी सदमें में डूबे हुए है। हालांकि थोड़ी राहत की बात यह है कि पुलिस ने मुख्य आरोपी बिल्ला को तलवंडी साबो से गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

3 of 9
करनाल साध्वी देवा ठाकुर - फोटो : self
अगर थोड़ा दिमाग पर जोर दिया जाए को करीब 20 दिन पहले ही 15 नवंबर को हरियाणा के करनाल में भी शादी समारोह में एक साध्वी ने दूल्हे की मौसी का ही खून बहा दिया था। 

4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
ये खूनी लीला करने वाली साध्वी थी देवा ठाकुर। करनाल रेलवे स्टेशन के नजदीक एक पैलेस में 15 नवंबर को एक शादी समारोह से पहले आयोजित शगुन पार्टी में देवा फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर और उसके सुरक्षाकर्मियों के हर्ष फायरिंग करने के दौरान गोली और छर्रे लगने से दूल्हे की मौसी की मौत हो गई थी जबकि दस वर्षीय बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन

5 of 9
साध्वी और सुरक्षा कर्मियों ने डीजे पर मित्रां नू शौंक गोलियां चलाउण दा गाना चलवाकर रिवाल्वर, पिस्टल और बंदूकों से करीब 60 से 70 राउंड हर्ष फायरिंग की। इसी दौरान एक बंदूक से फायर मिस होने के कारण यह हादसा हुआ था।
विज्ञापन

6 of 9
साध्वी देवा ठाकुर का प्रोफाइल - फोटो : फाइल फोटो
पुलिस ने साध्वी देवा ठाकुर समेत सात-आठ अन्य पर हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर, उसे गिरफ्तार कर लिया था। समारोह में साध्वी देवा ठाकुर को भी विशेष तौर पर बुलाया गया था।
विज्ञापन

7 of 9
साध्वी के साथी से मिलीं 4 बंदूकें
देवा ठाकुर इस शादी में अपने साथ लगभग सात-आठ हथियारबंद युवकों को लेकर पहुंची थी। दूल्हे को आशीर्वाद देने के बाद अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे डीजे पर डांस करते हुए साध्वी और उनके साथियों ने मित्रां नू शौंक गोलियां चलाउण दा गाना लगवाया और जमकर हर्ष फायरिंग की।

8 of 9
साध्वी देवा ठाकुर
इसी दौरान फायर मिस होने से गोली दूल्हे की मौसी सुनीता (50) पत्नी वीरेंद्र, वासी सेक्टर-6 को लग गई। गोलियों के छर्रे लगने से ज्योतिनगर की अमरजीत, प्रीतमनगर के अनिल, विनोद और दस वर्षीय बच्ची मानसी घायल हो गए।
विज्ञापन

9 of 9
साध्वी देवा ठाकुर
घायलों को तुरंत एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया। हैरान करने वाली बात ये रही कि महिला को गोली लगने के बाद भी हर्ष फायरिंग का सिलसिला जारी रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें