पंजाब में जालंधर के प्रसिद्ध कारोबारी पाल मर्चेंट के मालिक अनिल बिल्ला की हत्या का सच कहीं हवाला कनेक्शन से तो जुड़ा नहीं। दरअसल जिस तरह से आरोपी प्रोफेशनल ढंग से गोली दागकर फरार हो गए, इससे पुलिस आशंका जताई जा रही है कि कारोबारी अनिल बिल्ला की हत्या शार्प शूटर को सुपारी देकर सुनियोजित ढंग से करवाई गई है। बिल्ला के करोड़ों रुपये के विदेशी करेंसी के कारोबार को लेकर हवाला कनेक्शन की तरफ शक जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 7
जालंधर के प्रसिद्ध कारोबारी बिल्ला की हत्या
- फोटो : amar ujala
हवाला का सीधा संबंध अंडर वर्ल्ड से है। पाल मर्चेंट हवाला के कारोबार को लेकर पहले भी शक के दायरे में आ चुका है। इस वजह से कुछ समय पहले ईडी ने पाल मर्चेंट पर छापामारी भी की थी। अब आशंका हो रही है कि हवाला का कारोबार कच्ची पर्चियों के माध्यम से होता है। इसका कोई हिसाब किताब नहीं रखा जाता और न ही किसी को पता ठिकाना मालूम होता है, ऐसे में जिस तरह से शार्प शूटर इस्तेमाल किए गए हैं, उससे संभावना है कि हत्या में हवाला कनेक्शन है।
विज्ञापन
3 of 7
जालंधर के प्रसिद्ध कारोबारी बिल्ला की हत्या
- फोटो : amar ujala
आरोपियों को बिल्ला का पूरी दिनचर्या पता थी कि वह सुबह होटल रमाडा में आते हैं और 10:15 पर ही निकलते हैं। ऐसे में उनकी हत्या करने के लिए बाकायदा उनकी रैकी गई होगी और उनको फॉलो किया गया होगा। अनिल कुमार बिल्ला पर डेढ़ साल पहले भी गोली चलाई गई थी, उस समय वह बाल-बाल बच गए थे। इस बारे में थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस ने मामला दर्ज करवाया गया था। अनिल शहर के नामवर अमीर लोगों में गिने जाते थे।
4 of 7
जालंधर के प्रसिद्ध कारोबारी बिल्ला की हत्या
- फोटो : amar ujala
अनिल और सुनील दोनों भाइयों ने पहले निर्यात का काम सूर्या वाल्व के नाम से स्थापित किया। इसके बाद विदेशी करेंसी के कारोबार में भी खूब नाम कमाया। उनका नाम करेंसी एक्सचेंज के बड़े कारोबारियों में होता था और उन पर हवाला कारोबार के आरोप भी लगे और ईडी की जांच के दायरे में भी आए। सुनील की लंदन में मौत के बाद सारा कारोबार अनिल बिल्ला ही संभाल रहे थे। अधिकतर लेन देन मौखिक रूप से होता था, जिसके चलते इस मर्डर को ट्रेस करने के लिए पुलिस ने पैसों के लेन देन को लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
5 of 7
जालंधर के प्रसिद्ध कारोबारी बिल्ला की हत्या
- फोटो : amar ujala
यह भी सामने आया है कि एक भाजपा पार्षद ने अनिल बिल्ला के करीब 25 लाख रुपये देने थे, जिसको लेकर वह पार्षद पर काफी प्रेशर बना रहे थे। यह मामला भाजपा के विधायक के पास भी गया था, लेकिन बिल्ला को पैसा नहीं मिला। करीबियों की माने तो बिल्ला ने मार्केट से करोड़ों लेने थे। इसके अलावा उन्होंने कई लोगों को पैसा उधार भी दे रखा था। बिल्ला दो बच्चों के पिता थे।
विज्ञापन
6 of 7
जालंधर के प्रसिद्ध कारोबारी बिल्ला की हत्या
- फोटो : amar ujala
अर्पित शुक्ला, पुलिस कमिश्नर, जालंधर ने बताया कि पुलिस इस मामले में को काफी गंभीरता से ले रही है। हमारी जांच कई एंगल से जारी है जिसमें बिल्ला के किन लोगों के साथ पैसे का लेनदेन था या बिल्ला ने बीते दिनों कोई हैवी ट्रांजेक्शन तो नहीं की थी। जांच हो रही है। हत्याकांड में प्राथमिक स्तर पर यह सामने आ रहा है कि हत्या एक सुनियोजित ढंग से की गई है।
जालंधर के प्रसिद्ध कारोबारी बिल्ला की हत्या
- फोटो : amar ujala
उल्लेखनीय है कि विदेशी करेंसी व सूर्या वॉल्व के मालिक अनिल कुमार बिल्ला की शुक्रवार सुबह इलाहाबाद बैंक के बाहर उस समय दो बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी, जब वे होटल रमाडा के जिम में एक्सरसाइज कर फॉर्च्यूनर से अपनी कोठी की ओर जा रहे थे। ऑपरेशन ब्लू स्टार के मद्देनजर हाई अलर्ट के बीच हत्या के इस वारदात से बिजनेस जगत सकते में है।