पूर्व फौजी अपनी ही सास और चाची सास का कातिल बन गया, लेकिन उसने ऐसा क्यों किया। जवाब देते हुए आरोपी ने कत्ल करने की वजह बताईं।
विज्ञापन
2 of 7
फतेहाबाद में दोहरा हत्याकांड
घटना हरियाणा के फतेहाबाद की है। भूना में एक माह पहले ससुरालियों की पिटाई से खफा पूर्व फौजी देवेंद्र (40) सोमवार दोपहर 12.30 बजे गांव गोरखपुर स्थित अपने ससुराल पहुंचा। घर में घुसते ही उसने सास मनपति (56) को अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से दो गोली मार दी। इसके बाद चाची सास केला देवी (52) को भी गोली मारी। दोनों के घायल होने के बाद उन्हें घर में बंधक बना लिया।
विज्ञापन
3 of 7
फतेहाबाद में दोहरा हत्याकांड
इस बीच उसने अपनी पत्नी सुनीता को भी गोली मारनी चाही, लेकिन वह छत के रास्ते पड़ोसियों के घर भाग गई, जिससे उसकी जान बच गई। इसके बाद देवेंद्र रुक-रुक कर फायर करता रहा। पुलिस के आने के बाद करीब तीन घंटे बाद उसने सरेंडर किया। इसके बाद घायलों को अग्रोहा मेडिकल कालेज ले जाया गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो गई थी। देर शाम दोनों शवों का अग्रोहा मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम कराया गया।
4 of 7
फतेहाबाद में दोहरा हत्याकांड
पीएम रिपोर्ट के अनुसार, मनपति की छाती में दो गोलियां लगी हैं, जबकि केला देवी के पेट में गोलियां लगी हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्व फौजी देवेंद्र सिंह के घर में घुसकर गोलियां चलाने की सूचना पाकर एसपी दीपक सहारण, डीएसपी जगदीश काजला, डीएसपी रविंद्र तोमर और एसएचओ रमेश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस फोर्स के पहुंचने के बाद भी देवेंद्र ने हवाई फायर किए तो पुलिस ने भी हवाई फायर किए और मकान को चारों ओर से घेर लिया।
विज्ञापन
5 of 7
फतेहाबाद में दोहरा हत्याकांड
पुलिस ने देवेंद्र को चेतावनी दी कि यदि वह बाहर नहीं निकलेगा तो गोली मार दी जाएगी। पुलिस का घेरा बढ़ता देख देवेंद्र करीब तीन घंटे बाद घर से बाहर निकला और अपनी पिस्तौल को स्कूटी पर रखकर पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। पुलिस ने मनपति के बेटे दिलबाग की शिकायत पर देवेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि बाहर आने के बाद देवेंद्र ने कहा कि यदि साला मिल जाता तो उसका भी यही हश्र करता।
विज्ञापन
6 of 7
फतेहाबाद में दोहरा हत्याकांड
पुलिस के अनुसार, देवेंद्र ने कुल आठ राउंड गोलियां चलाई हैं। पुलिस ने आरोपी से नाइन एमएम की पिस्टल और दो राउंड भरी हुई मैगजीन बरामद की है। देवेंद्र की पत्नी सुनीता एक माह से मायके में रह रही है। उसके दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी आठ और छोटा बेटा पांच साल का है। देवेंद्र का कहना है कि उसकी पत्नी ज्यादातर मायके में ही रहती थी। वह न तो घर बसा रही थी न तलाक दे रही थी। मैंने आज अपनी पिटाई का बदला लिया है। दोनों को मारने का मुझे कोई अफसोस नहीं है।
14 लाख रुपये मांग रहा था पति : सुनीता
मेरी शादी देवेंद्र से साल 2008 में हुई थी। मेरे पिता ने उम्मीद से ज्यादा घरेलू सामान और धन दिया था। देवेंद्र के बड़े भाई डा. विनय की शादी वर्ष 2014 में हुई। विनय को 18 लाख रुपये दहेज में मिले। इसके बाद से देवेंद्र और उसके परिवार के सदस्य मुझे प्रताड़ित करने लगे और मुझसे 14 लाख रुपये दहेज में मांगने लगे। नहीं देने पर सभी मेरी पिटाई भी करते थे। इसी से तंग आकर मैं मायके में आकर रहने लगी थी। - सुनीता देवी, देवेंद्र की पत्नी